VIDEO: आवारा पशु इतने बढ़े कि कई गांवों से घेरकर लोगों ने अस्पताल में किया बंद
फसलों को चट कर रहे आवारा पशु, गुस्साए कई गांवों के लोगों ने जगह-जगह से घेरा, अस्पताल में किया बंद
Uttar pradesh news (अलीगढ़। यूपी में अलीगढ़ के तहसील इगलास क्षेत्र में आवारा पशुओं के विचरण से आमजन उक्ता गए। ऐसे में गुस्साए लोगों ने पूरे इलाके से आवारा पशुओं को खदेड़-खदेड़कर एकत्रित किया। सैकड़ों की तादात में जुटे ग्रामीणों ने राह में मिलने वाले सभी पशुओं को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। इसके बाद नजदीकी गांवों के ग्रामीण भी आवारा पशुओं को लेकर यहां पहुंचने लगे।

गांववालों के इस कदम से भौंचक्के रह गए अधिकरी
आवारा पशुओं को स्वास्थ्य केंद्र में लाकर छोड़ने का पता जब संबंधित अधिकारियों को लगा तो वे हैरान रह गए। इसके बाद अधिकरियों ने आवारा पशुओं को टप्पल स्थित गौशाला में भिजवाया।

गांव के प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी का मौसम होने की वजह से खेतों में आवारा गाय, बैल, अन्य जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में परेशान किसानों ने आवारा जानवरों को स्वास्थ्य केंद्र में लाकर छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications