अलीगढ़: सपा के बरौली विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Aligarh News, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 30 अप्रैल को हुई समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता व प्रापर्टी डीलर राकेश यादव (Rakesh Yadav) की हत्या का अलीगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के पीछे दो करोड़ की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। एसएसपी की मानें तो पूर्व प्रधान रवि प्रताप उर्फ बिंका ने दो शूटरों को डेढ़ लाख की सुपारी देकर राकेश यादव की हत्या कराई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

एसएसपी आकाश कुलहरि ने मीडिया को बताया कि हरदुआगंज क्षेत्र के मुहल्ला अहीर पाड़ा निवासी सपा के बरौली विधानसभा अध्यक्ष व प्रॉपर्टी डीलर राकेश यादव (42) की 30 अप्रैल की रात रात 10.15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार दो शूटरों की जानकारी जुटाने के साथ नामजदों से राकेश की रंजिश के तार जोड़कर देखा जा रहा था। नामजदों में पूर्व चेयरमैन व सपा के पूर्व जिला महासचिव सुभाष यादव, वार्ड संख्या छह के सभासद कुलदीप यादव उर्फ ङ्क्षरकू पुत्र साहब सिंह, सोनू यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासीगण अहीरपाड़ा हरदुआगंज व रवि प्रताप उर्फ बिंका थे।

बिंका के पास थी हत्या की ठोस वजह

बिंका के पास थी हत्या की ठोस वजह

पुलिस तफ्तीश में बिंका के तार रंजिश से जुड़ रहे थे। इसके पास हत्या की ठोस वजह थी, वो थी इस्कान मंदिर के पीछे की करीब दो करोड़ की साढ़े चार बीघा जमीन, जिसमें बिंका व अन्य लोग हिस्सेदारी चाहते थे, लेकिन राकेश के रहते ये मुमकिन नहीं हो पा रहा था। तब, बिंका ने शूटरों को डेढ़ लाख रुपये देकर राकेश की हत्या का सौदा किया था। पांच हजार रुपये एडवांस दिए, तमंचे व बाइक भी मुहैया कराई थी।

तमंचा व बाइक बरामद

तमंचा व बाइक बरामद

एसएसपी ने बताया कि हरदुआगंज एसओ संदीप कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर माछुआ पुल पर घेराबंदी की। पनैठी की ओर से शूटरों की बाइक आती देख रोकने का इशारा किया तो शूटरों ने फायर कर दिया। आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मनीष व विवेक से 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, काले रंग की पल्सर बाइक बरामद हुई है। बाइक चोरी या लूट की लग रही है।

ये भी पढ़ें:- अलीगढ़ सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+