KGBV की साइंस टीचर ने हॉस्टल में बनाया डर्टी वीडियो, वायरल होने के डर से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत

KGBV की साइंस टीचर ने हॉस्टल में बनाया डर्टी वीडियो, वायरल होने के डर से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत

अलीगढ़, 01 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां कस्तूरबा गांधी छात्रावास (KGBV) में छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप स्कूल की ही एक महिला साइंस टीचर पर लगा है। आरोप है कि छात्रावास में कपड़े बदलते व नहाते वक्त छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो बनाई है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक छात्रा की तबीतय खराब हो गई। हालांकि, मामला खुलने के बाद आऱोपी महिला टीचर मौके से फरार हो गई।

Aligarh News: Science teacher making video of girl in Kasturba Gandhi hostel

यह मामला अलीगढ़ जिले के थाना मडराक इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर का नाम रूबी राठौर है वो यहां पर साइंस पढ़ाती थी। रूबी पर आरोप है कि उसने छात्रावास में छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो बनाई है। आजतक की खबर के मुताबिर, महिला टीचर रूबी राठौर पर यह भी आरोप है कि उसने छात्राओं को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने किसी को इस मामले की शिकायत की तो उनके घर वालों को झठे मुकदमे लगवा कर फंसा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उनकी वीडियो भी वायरल कर दी जाएगी।

टीचर की धमकी के बाद एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जब इस बात की जानकारी जब बच्चियों के परिजनों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया और एकत्रित होकर शिकायत करने छात्रावास पहुंच गए। इसके बाद जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे, लेकिन आरोपी टीचर अपने मोबाइल के साथ फरार हो गई। टीचर के फरार होने और इस बात की जानकारी होने पर गुरुवार की शाम को कई और छात्राओं की यह सोचकर ही तबियत खराब हो गई। दरअसर, उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि अब कहीं आरोपी टीचर वीडियो या फ़ोटो वायरल न कर दे? क्योंकि अब सभी को उसकी करतूत पता चल गई है।

वहीं, छात्राओं की तबीयत खबर होने की सूचना पर हॉस्टल प्रशासन ने उन्हें आनन-फानन में स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इधर सूचना पर आलाधिकारी पहुंच गए। घबराई छात्राओं ने बताया कि उनको साइंस पढ़ाने वाली टीचर रूबी राठौर ने छात्रावास में कपड़े बदलते व नहाते वक्त की वीडियो या फ़ोटो खींची थी। इस शिकायत पर रूबी राठौर, वार्डेन व गेट कीपर के विरुद्ध कार्रवाई हो गई है। हालांकि रूबी राठौर फरार है। तो वहीं, छात्राओं के परिजनों को डर है कि अब कहीं वह उन वीडियो या फ़ोटो को वायरल न कर दे। इधर, बच्चियों की तबियत की सुनकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी टीचर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना मडराक में तहरीर दे दी है।

परिजनों का कहना है कि उस टीचर के मोबाइल में किस तरह के वीडियो या फ़ोटो हैं यह तो वही जाने, लेकिन बच्चियां जिस तरह से डरी हुई हैं उनको भी अंदेशा है कि टीचर कुछ ऐसा-वैसा न कर दे। इस मामले में बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट सौंपी है। इसमें पूर्ण कालिक शिक्षिका रूबी राठौर और वार्डन पारुल को दोषी पाया गया है। दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+