Aligarh : मेडिकल कॉलेज में 99% छात्राएं फेल, नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर काटा हंगामा
जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज में 99% छात्राएं फेल हो गई है। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा काट डाला। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया फेल करने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज में 99% छात्राएं फेल हो गई है। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा काट डाला। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया फेल करने का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छात्र छात्राओं को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया जिसके बाद छात्राओं ने जाम खुलवाया।

एक क्लास की 40 में से 35 छात्राएं फेल
दरअसल पूरा मामला यूपी के अलीगढ में थाना लोधा क्षेत्र अंतर्गत जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज का है। जहां उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज प्रशासन द्वारा 99% एएनएम व जीएनएम की छात्राओं को फेल कर दिया गया। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा फेल किए जाने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे अलीगढ़ टू नोएडा पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। छात्राओं का आरोप है कि जिन छात्रों ने एक भी दिन क्लास नहीं की उन्हें पास किया गया है और बाकी सभी छात्राओं को फेल कर दिया गया है। बता दें कि आक्रोशित छात्राओं ने काफी देर तक मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। पूरे मामले की सूचना पर लोधा पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

पास करवाने की गारंटी लेता है कॉलेज
वही जानकारी देते हुए छात्राओं ने कहा कि विद्यालय की 99% छात्राओं को विद्यालय प्रशासन ने फेल कर दिया है। उनका कहना है कि विद्यालय में किसी भी छात्र या छात्रा की फीस निर्धारित नहीं है। जिससे जैसी सेटिंग होती है, वह उसी तरीके से अपना एडमिशन करा लेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एडमिशन लेते समय पास कराने की जिम्मेदारी भी कॉलेज प्रशासन लेता है।
कुछ छात्राओं का आरोप है कि पूरे साल एक भी दिन क्लास नहीं चली है और लगातार इसी तरह छात्रों को फेल किया जा रहा है। यही नहीं बल्कि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ बदसलूकी भी की जाती है। इसी कारण आज छात्राओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा काटा है।
Recommended Video


बिना फीस के अब दुबारा होंगे एग्जाम
इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों परीक्षाएं हुई थी, जिसमें कुछ छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। इसलिए आज छात्राओं ने नाराज होकर कॉलेज में हंगामा काटा है। जबकि पूरे साल क्लास चली हैं। उन्होंने बताया कि छात्राएं उन्हें पास किये जाने की मांग कर रही है। लेकिन पास कराना तो कॉलेज प्रशासन के हाथ में नहीं होता है। एग्जाम होते हैं और कॉपी बाहर चेक होती हैं।
पर उन्होंने आश्वासन देते हुए यह भी कहा कि 'अब दोबारा से जो एग्जाम होगा वह हम इनका करवा देंगे और जो फीस है वह भी हम उसकी सबमिट कर देंगे। मतलब कि अब किसी भी छात्र से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सभी छात्र इस बात से संतुष्ट हैं और पुलिस आला अधिकारी भी यहां पर आ चुके हैं। सभी को समझा-बुझाकर शांत किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications