तीन गोलियां लगने के बाद भागा तरूण, हिस्ट्रीशीटर ने पकड़कर फिर मारी गोली

Aligarh News, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने ट्रांसपोर्टर को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रांसपोटर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस घटना के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

a young man shot in aligarh

घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाने इलाके की है। बेगमबाग निवासी तरुण कश्यप (32) अपने परिवार के साथ रहता है। तरुण कश्यप सराय सुलतानी पर ट्रांसपोर्टर है। तरुण देर रात घर के बराबर गली में खड़ा हुआ था कि तभी कुछ युवकों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। जिसका विरोध करते-करते ट्रांस्पोर्टर युवक गली से बाहर आ गया। तभी अचानक से परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तो वह भी घर के बाहर आ गए। परिजनों ने जब तरुण को पिटते हुए देखा तो वह सभी उसके बचाव में पहुंच गए, लेकिन हमलावरों के सिर खून सवार था। उन्होंने परिजनों के बचाव करते हुए भी तरुण पर दो फायर कर दिए।

तीन गोलियां लगने के बाद तरुण उनके हाथ से छूटा और वहां से भागा। जिसके पीछे सभी लोग दौड़ पड़े और आगे जाकर उसपर एक और फायर झौंक दिया। इधर गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ एकत्रित होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर, गोलियों से गंभीर घायल हुए तरुण को परिजन स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई, जिन्होंने छानबीन शुरू कर दी।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि तरुण का हिस्ट्रीशीटर हक्कू से पैसो को लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार की देर हिस्ट्रीशीटर ने तरूण को चार गोलियां मारी है। फिलहाल तरूण का इलाज चल रहा है। बताया कि पांच दिन पहले भी इनके बीच लड़ाई हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+