राजस्थान वालों के Call पर यूपी-एमपी से चली आई Girls, होटल में ग्राहकों के साथ इस हाल में पकड़ी गई

अजमेर। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की कॉल गर्ल्स राजस्थान में भी नेटवर्क बना चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिए सौदा तय होने पर ये गर्ल्स राजस्थान के किसी भी शहर में सहज उपलब्ध हो रही हैं। इस बात खुलासा उन दो कॉल गर्ल्स से पूछताछ में हुआ है, जो अजमेर के एक होटल से ग्राहकों के साथ पकड़ी गई हैं।

Two Call Grils of UP MP Arrested From Hotel in ajmer

दोनों ही यूपी-एमपी की रहने वाली हैं। अजमेर जिला पुलिस ने अर्न्तराष्ट्रीय देहव्यापार में लिप्त इन दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल ​भिजवा दिया गया है। जिस होटल में युवतियां ग्राहकों के साथ पकड़ी गई हैं, वो होटल किसी सूबे सिंह चौधरी नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। अजमेर ग्रामीण वृताधिकारी व मामले के जांच अधिकारी विनोद सिपा ने बताया कि बीके कौल नगर स्थित होटल न्यू होली डे इन में चल रहे देहव्यापार की जांच में सामने आया कि गिरोह से जुड़ी दो कॉल गर्ल्स अन्य स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है।

Two Call Grils of UP MP Arrested From Hotel in ajmer

पकड़ी गई दोनों युवतियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है। डीएसपी सिपा ने बताया कि होटल मालिक व स्कूल संचालक सूबे सिंह चौधरी को भी जांच के दायरे में लेकर तफ्तीश की जा रही है। लिप्तता उजागर होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि अजमेर शहर में चल रहे देह व्यापार को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप को जरिए मुखबीर सूचना मिली थी इसके बाद एएसपी सिटी सरिता सिंह, उत्तर वृताधिकारी डॉ प्रियंका के निर्देशन में सीआईयू व क्रिश्चयनगंज थाने की टीम कार्रवाई की गई।

टीम ने न्यू होटल हॉली डे इन के संचालक आजाद चौधरी, युवतियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े गए बिजयनगर निवासी अभिषेक टांक और दो कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया। मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होना शेष है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ में कई ऐसे सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल उनका नाम उजागर नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+