निर्दोषों की हत्या कर कश्मीर के विकास कार्यक्रम को पटरी से उतारना चाहते हैं आतंकी-अजमेर दरगाह दीवान

अजमेर, 9 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर में आम लोगों की हत्याओं पर राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन ने टिप्पणी की है।

 Ajmer Dargah Diwan

वहां निर्दोष को मारे जाने की निंदा करते हुए दरगाह दीवान ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन देश में दहशतगर्दी फैला रहे हैं। वे कश्मीर के विकास कार्यक्रम को पटरी से उतारना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आतंकियों द्वारा दो शिक्षकों की हत्या के बाद घाटी में पिछले पांच दिनों में मारे गए आम नागरिकों की संख्या सात पहुंच गई है। आतंकी ज्यादातर घाटी के हिन्दुओं और गैर मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। इनमें से छह की हत्या शहर में हुई है। इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

अजमेर दरगाह दीवान ने कहा कि केंद्र सरकार और आमजन को आतंकियों को कश्मीर से उखाड़ फैंकने के लिए एकजुट होना चाहिए। साथ ही नए कश्मीर के निर्माण से जुड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं को समर्थन देना चाहिए। अजमेर ने सदैव दुनिया को शांति, सौहार्द का संदेश दिया है। आतंकवाद की राह चलने वाले दहशतर्ग शांतिप्रिय लोगों को बेवजह निशाना बना रहे हैं। उन्हें मानवता के हित में ऐसे कृत्यों से दूर रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+