Rajasthan Paper Leak : RPSC सदस्‍य बाबूलाल कटारा, भांजा, चालक हिरासत में, जानें इनसाइड स्‍टोरी

राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने आरपीएससी के सदस्‍य बाबूलाल कटारा, उनके चालक गोपाल सिंह व भांजे विजय कटारा को हिरासत में लिया गया है।

RPSC member Babulal Katara in Paper Leak

RPSC member Babulal Katara in Paper Leak: राजस्‍थान पेपर लीक में बड़ा खुलासा है। एसओजी ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अब आरपीएससी तक ही पहुंच गई है। एसओजी ने राजस्‍थान वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती 2022 में जीके का पेपर लीक केस में आरपीएससी के सदस्‍य बाबूलाल कटारा, आयोग के अफसर की गाड़ी का चालक गोपाल सिंह और भांजे विजय कटारा को हिरासत में लिया है।

मंगलवार सुबह एसओजी द्वारा अजमेर स्थित आरपीएस कार्यालय से पकड़े गए आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा समेत तीनों कथित आरोपियों से पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्‍मीद है।

न्‍यूज वेबसाइट राजस्‍थान तक की खबर के अनुसार आरपीएससी बाबूलाल कटारा, गोपाल सिंह और विजय कटारा मिलकर पेपर लीक की गैंग चला रहे थे। वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती का पेपर लीक करने के बदले लाखों रुपए लिए। पुलिस पूरे मामले में जल्‍द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

suresh dhaka in Paper Leak rajasthan

क्‍या है राजस्‍थान पेपर लीक केस?

  • नवंबर 2022 में राजस्‍थान में वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 18 लाख अभ्‍यर्थियों ने हिस्‍सा लिया था।
  • उदयपुर में चलती बस में अभ्‍यर्थियों को प्रश्‍न पत्र हल करवाया जा रहा था, जिन्‍हें पुलिस ने पकड़ा था। आठ लोग अरेस्‍ट किए गए।
  • पुलिस जांच में भूपेंद्र सारण व सुरेश ढाका का मास्‍टर माइंड के रूप में नाम सामने आया। दोनों फरार हो गए थे।
  • पिछले महीने पुलिस ने भूपेंद्र सारण को बंगलौर से अरेस्‍ट किया। भूपेंद्र सारण ने किसी सरकारी शिक्षक शेरसिंह मीणा का नाम लिया।
  • शेरसिंह मीणा भी पेपर लीक के बाद फरार चल रहा था। उसकी बैंक मैनेजर प्रेमिका से पूछताछ की तो सुराग लगा।
  • फिर पुलिस ने शेरसिंह मीणा को ओडिशा में एक निर्माणाधीन भवन में मजदूर बनकर काम करते हुए पकड़कर लाई
  • शेरसिंह मीणा से पूछताछ के बाद एसओजी टीम आरपीएससी कार्यालय तक पहुंच गई।
  • अब आरपीएससी से सदस्‍य बाबूलाल कटारा, चालक गोपाल सिंह व भांजे विजय कटारा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+