RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान में 12वीं कला के नतीजे जारी, यहां देखें रिजल्ट
RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में अब 12वीं कला संकाय के विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने दोपहर सवा तीन बजे 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब परीक्षार्थी मार्कशीट ऑनलाइन चेक करने के लिए उपलब्ध हो गई है।
राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परीक्षा परिणाम की घोषणा की। परीक्षार्थी आरबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

शिक्षा सत्र 2022-2023 में राजस्थान के 7 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने कला संकाय से परीक्षा दी थी। बोर्ड की ओर से विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम18 मई को ही घोषित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Mob Lynching Case: अलवर में रकबर खान मॉब लिंचिंग केस में चार दोषियों को 7 साल की सजा, एक आरोपी बरी












Click it and Unblock the Notifications