Ajmer 92: फिल्म अजमेर 92 के प्रदर्शन पर राजस्थान हाईकोर्ट का दखल से इनकार
14 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म अजमेर 92 पर रोक लगाने के लिए अंजुमन मोइनिया फखरिया चिश्तिया खुद्दाम ख्वाजा साहब की ओर से लगाई गई याचिका राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।
साल 1992 के बहुचर्चित अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड अजमेर पर बनी बॉलीवुड फिल्म Ajmer 92 को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।
14 जुलाई 2023 को सिनमोघरों व ओटीटी प्लेटफॉम पर रिलीज होने जा रही अजमेर 92 पर रोक लगाने की याचिका राजस्थान उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है।

राजस्थान हाईकोर्ट ने फिल्म 'अजमेर 92' पर रोक लगाने की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस समस्या पर सुनवाई के लिए वैकल्पिक मंच उपलब्ध है। ऐसे में दखल की आवश्यकता नहीं है।
अंजुमन मोइनिया फखरिया चिश्तिया खुद्दाम ख्वाजा साहब ने याचिका लगाकर बताया था कि फिल्म अजमेर 92 के ट्रेलर में घटना को अजमेर दरगाह व चिश्ती समुदाय के लोगों से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
फिल्म अजमेर 92 का ट्रेलर देखने से लगता है कि घटना अजमेर दरगाह में हुई हो और सभी आरोपी चिश्ती समुदाय के ही लोग हैं।
आरोपियों में से दो लोगों का सरनेम तो चिश्ती हैं। ऐसे में 14 जुलाई को अजमेर 92 का सिनेमाघरों व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन रोका जाए।
याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने का आग्रह किया गया, जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, याचिकाकर्ता और उसके वकील को शामिल करने की मांग भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications