राजस्थान पीसीसी चीफ सचिन पायलट की सभा में भगदड़, जानिए फिर क्या हुआ

अजमेर। राजस्थान पीसीसी चीफ व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को अजमेर के दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मोइनिया इस्लामिया स्कूल में आम सभा को संबोधित किया।

PCC Chief Sachin Pilot meeting in ajmer Rajasthan

सभा के सम्पन्न होते ही अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जमीन पर गिर गए और भीड़ उनके उपर से गुजरने लगी, लेकिन पुलिस की सजगता से भगदड़ को रोककर दबे हुए लोगों को निकाला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने स्थिति को काबू करवाया। अगर समय रहते भीड़ को नियंत्रित नहीं किया होता तो बड़ा हादसा में हो सकता था।

अजमेर सभा के बाद पायलट ने मीडिया से दूरी बनाई और सीधे जयपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही सरकार की ओर से प्रशासन गांवों के संग अभियान लगाकर गांवों की जनता को राहत दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+