Paper leak Rajasthan : RPSC सदस्‍य बाबूलाल कटारा का डॉक्‍टर बेटा व उसका दोस्‍त भी पकड़ा गया

एसओजी ने पेपर लीक प्रकरण में अब आरपीएसी सदस्‍य बाबूलाल कटारा के करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेटे को गिरफ्तार किया जबकि दामाद से पूछताछ की।

babulal katara RPSC son

द्वितीय श्रेणी अध्‍यापक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक करवाने के आरोप में आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा, भांजे विजय डामोर व चालक गोपाल सिंह के बाद कटारा के बेटे व उसके दोस्‍त को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसओजी ने बुधवार देर रात डूंगरपुर में बड़ी कार्रवाई की, जिसमें आरपीएससी सदस्‍य बाबूलाल कटारा के बेटे डॉ. दीपेश को सुभाष नगर स्थित घर से व भाटपुर निवासी उसके सरकारी टीचर दोस्‍त गौतम कटारा को भी पकड़ा है।

इनके अलावा एसओजी ने आरपीएससी सदस्य के दामाद डॉ. रवि घोघरा, बेटे डॉ. दीपेश के भारतेंदू व विनय ताबियार से भी पूछताछ की। दीपेश ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। लेकिन अभी तक पोस्टिंग नहीं हुई। गौतम कटारा शीशोद के सरकारी स्‍कूल में टीचर है।

who is babulal katara RPSC

उल्‍लेखनीय है कि बाबूलाल कटारा ने वरिष्‍ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करके सरकारी टीचर शेरसिंह मीणा को 60 लाख रुपए में बेचा। शेरसिंह मीणा ने 80 लाख रुपए कोचिंग संचालक सुरेश ढाका व भूपेंद्र सारण तक पेपर पहुंचाया। इन्‍होंने सुरेश ढाका के साले सुरेश बिश्‍नोई के जरिए पांच पांच लाख रुपए लेकर पेपर अभ्‍यर्थियों के हाथों में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+