Rajasthan: कौन है बाबूलाल कटारा, जिसने व्याख्याता से RPSC मेंबर बनकर लीक करवाया शिक्षक भर्ती का पेपर
Babulal Katara RPSC: राजस्थान शिक्षक भर्ती का पेपर 60 लाख रुपए में बेचने वाला आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा डूंगरपुर जिले के गांव मालपुर का रहने वाला है।

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक प्रकरण 2022 की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए SOG अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा तक पहुंच गई। बाबूलाल कटारा, उसका भांजा विजय डामोर व आरपीएससी चालक गोपाल एसओजी की गिरफ़्त में हैं।
बाबूलाल कटारा ने अक्टूबर 2020 को आरपीएससी मेंबर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। आरपीएससी मेंबर नियुक्त होने के बाद कटारा ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कॉलेज में ही सेाच लिया था कि कुछ ऐसा करूंगा ताकि पूरा वागड़ (डूंगरपुर) याद रखेगा। कटारा की करतूत के कारण अब 2023 में पूरा राजस्थान उसे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए कोस रहा है।
बाबूलाल कटारा मूलरूप से राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर के मालपुर का रहने वाला है। श्री भोगीलाल पंडया राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर से बाबूलाल कटारा ने कॉलेज शिक्षा पूरी की। बाबूलाल कटारा ने अर्थशास्त्र के व्याख्याता के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की। फिर सांख्यिकी विभाग में सेवाएं दी।
इसके अलावा खेरवाड़ा और सागवाड़ा में विकास अधिकारी पद पर भी रहे। आरपीएससी मेंबर बनने से पहले टीआरआई में निदेशक के रूप में पांच साल काम किया। उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) के वीआरसी लेकर राजनीति में आ गए। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के करीबी रहने के कारण इन्हें आरपीएससी सदस्य के पद पर नियुक्ति मिली।

कैसे करवाया पेपर लीक?
दिसम्बर 2022 में राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। बाबूलाल कटारा के पास पेपर सेट की करने की जिम्मेदारी थी। परीक्षा से पहले यह पेपर घर लाया और अपने भांजे विजय डामोर की मदद से सरकारी शिक्षक शेरसिंह मीणा को 60 लाख में बेच दिया।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Paper Leak: RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा ऑफिस से घर लाया था पेपर, हाथ से लिखकर 60 लाख में बेचा
शेरसिंह मीणा ने कोचिंग सुरेश ढाका व भूपेंद्र सारण को 80 लाख में पेपर बेचा। इन्होंने सुरेश ढाका के साले सुरेश बिश्नोई के जरिए पांच-पांच लाख लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया। परीक्षा सेंटर पर जाते समय अभ्यर्थी बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए थे।












Click it and Unblock the Notifications