राजस्थान : महिला ने लोन नहीं चुकाया तो नाबालिग बेटी को उठा ले गए लेनदार
ajmer news in hindi अजमेर। राजस्थान के अजमेर में महिला स्वयं सहायता समूह की किश्त नहीं चुकाना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। समूह के लोगों ने विवाहिता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर भी चुरा कर ले गए। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस भी एक्शन में आई।

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला ने महिला स्वयं सहायता समूह से 25 हजार का लोन लिया था, जिसकी किश्तें वह लगातार भर रही थी, लेकिन गत 3-4 किश्तें आर्थिक तंगी के कारण नहीं भर सकी।
किश्त नहीं भरने से खफा स्वयं सहायता समूह के लोगों ने महिला की नाबालिग बच्ची को अगवा कर लिया और उसके घर से सिलेंडर भी चुरा लिया। उन्होंने समूह के कोटड़ा स्थित कार्यालय से बच्ची को दस्तियाब कर लिया साथ ही 5 महिलाएं व 2 पुरुषों को भी गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications