Ajmer Maulana: अजमेर की मोहम्मदी मस्जिद में मौलाना की हत्या, 3 नकाबपोशों ने की वारदात
Mohammadi Mosque Ajmer Rajasthan: राजस्थान के अजमेर में मौलाना की हत्या का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात बदमाशों ने मजिस्द में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मीडिया से बातचीत में अजमेर के रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने ने बताया कि अजमेर के कंचन नगर में मोहम्मद मस्जिद है, जिसमें यूपी के रामपुरा का रहने वाला मोहम्मद माहिर मस्जिद में मौलाना था। वह बच्चों को पढ़ाता था। बीती रात मौलाना मस्जिद में बने कमरे में 6 बच्चों के साथ सो रहे थे।

रात को तीन बदमाश मुंह पर नकाब पहनकर मस्जिद में आए और गेन्ती के डंडों से मौलाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौलाना पर ताबड़तोड़ वार होते देख बच्चे चीख-पुकार करने लगे। बदमाशों ने उनको डरा-धमराकर चुप करा दिया।
रात करीब तीन बजे पुलिस थाने पर इत्तला मिली कि कंचन नगर गांव में मस्जिद के पास बने एक कमरे में मौलाना की अज्ञात बदमाशों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे। आसपास जमा हुए लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल का मौका मुआयना करने पर मौलाना का फोन भी मौके से बरामद नहीं हुआ। छोटे बच्चों से पूछताछ में जानकारी मिली कि हमलावर मौलाना का मोबाइल भी ले गए। हमलावरों को अंदेशा था कि बच्चे किसी को फोन ना कर दें, इसलिए हमलावर मौलाना का मोबाइल अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि तीनों हमलावरों का मस्जिद में आना जाना था। मौलाना से किस बात का विवाद होना भी सामने आ रहा है। हर एंगल से पुलिस इस केस की जांच कर रही है। घटनास्थल से हमलावरों के सुराग का पता लगाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। छानबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications