अचानक दूल्हे को लेकर भाग गई घोड़ी, बाराती कार व बाइक से करते रहे पीछा, देखें वायरल वीडियो
अजमेर, 21 जुलाई। राजस्थान में अजीब मामला सामने आया है। यहां एक घोड़ी दूल्हे को ही लेकर भाग गई। बारातियों ने कार और बाइक से चार किलोमीटर तक पीछा करके घोड़ी को पकड़ा। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
Recommended Video

अजमेर के नसीराबाद में दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजमेर जिले के नसीराबाद के रामपुरा में तीन दिन पहले शादी थी। बारात पहुंची थी। बाराती डीजे पर नाचे रहे थे। दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर तोरण मारने की रस्म निभाने वाला था।
बाराती चार किमी तक करते रहे पीछा
इस दौरान अचानक पटाखा फोड़ा गया। पटाखे की आवाज से घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को लेकर भाग गई। घोड़ी द्वारा दूल्हे को भगाकर ले जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बाराती डांस बीच में छोड़कर कार और बाइक पर सवार होकर घोड़ी के पीछे लग गए।

दूल्हे की तबीयत खराब हुई
घोड़ी दूल्हे को लेकर करीब चार किलोमीटर बाद रुकी। इस दौरान दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। हालांकि दूल्हा पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया से बातचीत में खुद डीजे संचालक ने घटना की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications