प्रेम कहानी का दुखद अंत, अजमेर में युवती की हत्या कर नागौर के युवक ने खाया जहर, दोनों की मौत
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की एक युवती से नागौर जिले के रहने वाले युवक के प्रेम संबंध थे। दोनों ने चुपचाप घर से दूर जाकर राजधानी दिल्ली में विवाह कर लिया। चार साल वे रिश्ते को छिपाते रहे। बाद में उन्होंने अपने परिजनों को इस रिश्ते के लिए मनाने की कोशिश की। मगर, कोई भी उनके इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुआ। बीते रोज युवक उक्त युवती को लेकर यहीं के एक होटल में पहुंचा, जहां युवती की हत्या कर दी। बाद में खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस के अनुसार, जहर खाए युवक को जेएलएन अस्पताल में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि मृतका राधिका भण्डारी के परिजनों ने तो मृतक सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी सिविल लाईन थाने में दर्ज करवाई थी। राधिका के इसी रिश्ते से अवसाद में आकर उसके पिता ने 4 माह पहले खुदकुशी कर ली थी।

वहीं, मृतक युवक नागौर जिले के थांवला का रहने वाला सुमित था। उसकी पत्नी पाली के जैतारण की रहने वाली थी। दोनों ने कल दोपहर में जयपुर रो स्थित पैराडिजो होटल में कमरा लिया था। इसके बाद सुमित ने राधिका की जान ले ली और खुद विषाक्त पी लिया।












Click it and Unblock the Notifications