Lok Sabha Elections 2019 : राजस्थान के अजमेर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

jmer News, अजमेर। लोकसभा चुनाव 2019 के राजस्थान के 13 लोकसीटों के मतदाता सोमवार को उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 54 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। सभी जिलों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति से मतदान किया जा रहा है।

Ruckus for fake voting in Ajmer in lok sabha election 2019

अजमेर लोकसभा सीट के केसरगंज स्थित दयानंद विद्यालय में फर्जी मतदान की शिकायत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी खबर मिलते ही एरिया मजिस्ट्रेट व प्रशिक्षु आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कांग्रेस पदाधिकारियों को शांत कराया।

कांग्रेस के वैभव जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा के अनूप आत्रे सहित अन्य लोग बूथ में घुसकर फर्जी मतदान करवा रहे थे। ऐसे में अधिकारियों को शिकायत करते हुए पोलिंग पार्टी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थे, मगर फर्जी मतदान जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

वोट डालने पहुंची दुल्हन बहनें, 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान

वोट डालने पहुंची दुल्हन बहनें, 3 बजे तक 53.77 फीसदी मतदान

सिरोही। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान सिरोही जिले के आकराभट्टा में पोलिंग बूथ पर दो बहनों ने शादी से पहले मतदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की। इन दोनों बहनों की सोमवार को शादी होने वाली है, लेकिन इन्होंने शादी के दिन पहले मतदान करने का निश्चय किया। दोनों बहनें दुल्हन के परिधान में मतदान करने पहुंची।

इधर, राजस्थान में दोपहर एक बजे तक 53.77 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इस मामले भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र सबसे आगे निकल गया है। बाड़मेर लोकसभा सीट के लिए 61.10 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग हर दो घंटे की वोटिंग के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर रहा है।

जानिए राजस्थान के अन्य संसदीय क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत

जानिए राजस्थान के अन्य संसदीय क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत

टोंक में 46, अजमेर में 50.70, पाली में 51.50, जोधपुर में 56.54, बाड़मेर में 61.10, जालौर में 54.96, उदयपुर में 55.37, बांसवाड़ा में 58.39, चित्तौड़गढ़ में 55.93, राजसमंद में 51.34, भीलवाड़ा में 51, कोटा में 54.82, झालावाड़-बारां में 56.33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

फेरों के बाद बूथ पर पहुंची दुल्हन

बारां। दुल्हन गुंजन फेरों के बाद दूल्हे के साथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में बने मतदान केन्द्र पहुंची और मतदान किया। सजी-धजी कार में सवार होकर दूल्हे के साथ आई दुल्हन मतदाता का उत्साह देखते बना। बारां जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1040 केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। जिले में कुल 8 लाख 88 हजार 651 मतदाता हैं। अन्ता में 249, विधानसभा क्षेत्र किशनगंज में 247, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू में 282 व विधानसभा क्षेत्र छबड़ा में 262 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी 101 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

पहले मतदान, फिर अंतिम संस्कार

पहले मतदान, फिर अंतिम संस्कार

यह​ मामला डूंगरपुर के नलवा गांव का है। यहां के रिटायर फौजी राजेन्द्र मेणात की पत्नी का 29 अप्रैल की सुबह निधन हो गया था। उधर, जिलेभर के मतदान केन्द्र पर सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान शुरू हो गया था। शोक में डूबे इस परिवार ने महिला के अंतिम संस्कार से पहले वोट देना जरूरी समझा।

राजेन्द्र, उसके पांच बेटे-बहू और परिवार अन्य सदस्य पहले गुमानपुरा मतदान केन्द्र पर वोट दिया और फिर महिला अंतिम संस्कार किया। राजेन्द्र के परिवार के इस फैसले पर हर कोई यही कहता नजर आया कि लोकतंत्र की ये ही असली ताकत है।

यहां जानिए लोकसभा चुनाव में राजस्थान का गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+