देखें VIDEO कैसे अचानक दूल्हे को भगा ले गई घोड़ी, DJ संचालक ने बताई असली वजह, लोगों ने यूं ली मौज

अजमेर, 23 जुलाई। राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के गांव रामपुरा में एक दूल्हे को अचानक घोड़ी भगाकर ले गई। बाराती कार और बाइक से घोड़ी का पीछा करते रहे। करीब चार किलोमीटर बाद घोड़ी काबू में आई। बारातियों ने दूल्हे को सुरक्षित नीचे उतारा तब उसकी जान में जान आई।

Recommended Video

    अचानक दूल्हे को लेकर भाग गई घोड़ी, बाराती कार व बाइक से करते रहे पीछा, देखें वायरल वीडियो
    घोड़ी द्वारा दूल्हे को भगाकर ले जाने वाला वीडियो

    घोड़ी द्वारा दूल्हे को भगाकर ले जाने वाला वीडियो

    इस अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही पर सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे की मौज भी ले रहे हैं। घटना के पीछे अजीब तर्क भी दे रहे हैं जबकि वहां मौके पर मौजूद डीजे संचालक सुरेश कुमार ने घटना की असली वजह बताई है।

     सबसे पहले जानिए सोशल मीडिया पर लोगों की अजीब प्रतिक्रिया

    सबसे पहले जानिए सोशल मीडिया पर लोगों की अजीब प्रतिक्रिया

    1. अरुण अलरेजा

    फेसबुक पर अरुण अलरेजा लिखते हैं कि पूरा VIDEO देखा है। ध्यान से देखो घोड़ी ने कितने सभ्य तरीके से मेहमानों के बीच जगह बनाते हुए धीरे से सरपट दौड़ लगा दी। दूल्हा भी ऐसे सेफ मिल गया जैसे घोड़ी पे भी सीट बेल्ट लगाए बैठा था।

     2. जनार्दन बाबू शर्मा

    2. जनार्दन बाबू शर्मा

    पिछले जन्म में घोड़ी जरूर इस दूल्हे की गर्ल फ्रेंड रही होगी। इसलिए घोड़ी को बर्दास्त नहीं हुआ कि मेरे होते हुए ये किसी और का हो।

    3. अमीर अंसारी

    3. अमीर अंसारी

    अमीर अंसारी अपने यहां भी एक ऐसी घटना का जिक्र करते हुए कहते हैं कि हमारे यहां भी ऐसा हो चुका है। लेकिन दूल्हा घोड़ी से गिर गया था। अस्पताल ले जाना पड़ा था। वहीं शादी हुई, मगर शादी के कुछ दिन बाद उसकी डेथ हो गई।

     4. तालिम खान

    4. तालिम खान

    एक अन्य यूजर तालिम खान कहते हैं कि 'बताओ, कितनी समझदार घोड़ी थी। दूल्हे को बर्बाद होने से बचाना चाह रही थी।

    5. पांडे जी

    पांडे जी का कहना है कि 'चलो इसी बहाने इसको अपनी शादी की तारीख ज़िन्दगी भर याद रहेगी।'

    जयपुर के मुरलीपुरा जानी थी बारात

    वन इंडिया हिंदी से बातचीत में डीजे संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि अजमेर के नसीराबाद के गांव रामपुरा उनके दोस्त रामप्रसाद की 18 जुलाई को शादी थी। बारात रामपुरा से जयपुर के मुरलीपुरा जानी थी। शाम को बारात रवानगी के वक्त निकासी निकाली जा रही थी।

    डीजे संचालक ने बताई असली वजह

    डीजे संचालक ने बताई असली वजह

    डीजे संचालक सुरेश कुमार के अनुसार सब कुछ सामान्य था। घोड़ी मालिक घोड़ी काे एक पलंग पर डांस करवाने की तैयारी में था। घोड़ी पर दूल्हा रामप्रसाद बैठा था। तभी वहां किसी बाराती पटाखा छोड़ दिया, जो घोड़ी के आकर लगा। उसके बाद घोड़ी बिदक गई और दूल्हे को लेकर लोहरवाड़ा की ओर भाग गई, जिसे एक डेढ़ किलोमीटर बाद काबू में कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+