Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Eid Ul Adha 2024: ईद पर राजस्‍थानी बकरों के दीवाने हुए दुबई के शेख, फ्लाइट से जाएंगे 700 बकरे

Rajasthani Goats for Dubai Sheikh on Eid: दुबई के शेख अपने शौक के चलते दुनियाभर में मशहूर हैं। ये आलीशान जिंदगी जीते हैं और अपनी पसंद की चीजें किसी भी देश से दुबई मंगवा लेते हैं। बकरा ईद आते ही दुबई के शेखों को राजस्‍थान की याद सताने लगती है।

दरअसल, दुबई के शेख राजस्‍थानी बकरों के दीवाने हैं। शायद यही वजह है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर हर साल बड़ी संख्‍या में राजस्‍थान के गांव-कस्‍बों से सैकड़ों बकरे दुबई भेजे जाते हैं। इस बार बकरा ईद 17 जून को मनाई जा रही है।

Bakrid 2024 Dubai Sheikh ajmer goats

इस बार ईद पर अकेले अजमेर से ही 500 से 700 राजस्‍थानी बकरे दुबई भेजे जा रहे हैं। बकरे फ्लाइट के जरिए दुबई के मंडियों में पहुंचेंगे। अजमेर में ईद पर ब्‍यावर रोड पर पिछले कई दिनों से बकरा मंडी सजी हुई है, जहां बकरे, मेंढे, दुभों की खूब खरीद-फरोख्‍त हो रही है।

मीडिया से बातचीत में अजमेर बकरा मंडी के व्‍यापारी सोहेल अहमद बताते हैं कि राजस्‍थानी बकरों की सबसे ज्‍यादा मांग दुबई में रहती है। इसके अलावा मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल आदि जगहों पर भी राजस्‍थानी बकरे भेजे जाते हैं।

अजमेर की मंडी से सोजती, सिरोही, गुर्जरी, नागौरी, मारवाड़ी, बरबरी, जमनापरी और जाफरी नस्‍ल के बकरे दुबई भेजे जाते हैं। इन बकरों की कीमत 15 हजार रुपए से सवा लाख रुपए तक पहुंच जाती है। ये बकरे होकरा, माकड़वाली, नागौर, ब्‍यावर, दौराई, किशनगढ़ के आस-पास इलाकों से लाए गए हैं।

खास बात यह है कि अजमेर की बकरा मंडी में बकरो के नाम भी बड़े रोचक ढंग से रखे जाते हैं। आलनियावास के बकरों के नाम सुल्‍तान, युवराज, शाहरूख, आमिर, शेरू व भूरा रखे जाते हैं। इन बकरों को जौ, हरा चारा, लौंग का पत्‍ता और तिल्‍ली का तेल खिलाया जाता है।

बकरे की कुर्बानी क्यों दी जाती है?

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में झुंझुनूं शहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम को 80 साल की उम्र में औलाद नसीब हुई थी। हजरत ईस्माइल उनके इकलौते बेटे थे। एक बार हजरत इब्राहिम को सपने में अल्‍लाह ने अपनी सबसे प्‍यारी चीज कुर्बान करने का आदेश दिया। वे अल्‍लाह की पाक राह में अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+