Rajasthan: रात 12 बजे एंबुलेंस का गेट हुआ लॉक, मरीज ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
राजस्थान के अजमेर स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एंबुलेंस का गेट नहीं खुलने से उसमें एक मरीज तड़पता रहा और आखिर में दम तोड़ दिया।

हुआ यूं कि अजमेर जिले के रामसर कुराड़ी निवासी 71 वर्षीय प्रताप पुत्र नारायण को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन यहां से रात करीब 12 जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर आए।
मरीज को आपालकालीन इकाई में ले जाने लगे तो अस्पताल का दरवाजा नहीं खुला। एंबुलेंस चालक करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा खोल सका। फिर परिजन प्रताप को अस्पताल की आपात कालीन इकाई लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications