ऑनलाइन शादी : 400 KM दूर बैठे पंडित ने वीडियो कॉल करके करवाई दोस्त की बेटी की शादी

अजमेर, 26 अप्रैल। देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। ऐसे में लोगों को घर में रहकर अधिकांश काम ऑनलाइन ही करने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन कामकाज के बढ़ते ट्रेंड के चलते अब शादियां भी ऑनलाइन होने लगी हैं। राजस्थान के अजमेर के किशनगढ़ निवासी पंडित ने 400 किलोमीटर की दूरी से वीडियो कॉल के जरिए संपन्न करवाया। यह विवाह रविवार को संपन्न हुआ है।

Ajmer Pandit attend friends Daughter Wedding by Video call

किशनगढ़ के पंडित सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उनके मित्र गुजरात बॉर्डर स्थित मावल में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी तय की थी। शादी करवाने के लिए उन्हें बतौर पंडित बुक किया था, लेकिन गाइड लाइन व अन्य कार्यों के चलते वह शादी में जाने में असमर्थ थे। उन्होंने जब इनकार किया तो भी उनका मित्र व परिवार उनसे ही शादी की रस्में करवाना चाहता था।

ऐसे में उन्होंने ऑनलाइन रस्में करवाने की बात कही। जिसे सबसे पहले दुल्हन निशा की मां राखी कश्यप ने सहमति दी। जिस पर उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए मंत्र उच्चारण करके शादी करवाने के लिए रजामंदी दे दी। रविवार को मोबाइल को वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट करके स्पीकर से जोड़ दिया गया।

उन्होंने विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण करके दूल्हा दुल्हन के साथ फेरे करवाए। इस दौरान उन्होंने दूल्हा दुल्हन सहित अन्य परिजन को पूर्णा की गाइडलाइन की पालना व समय-समय पर हाथों को सेनिटाइज करने के लिए भी संकल्प करवाया। शर्मा ने कहा कि दूल्हे मोहित और दुल्हन निशा ने ऑनलाइन ही उन्हें प्रणाम किया, जिस पर उन्होंने सुखी संपन्न और निरोगी रहने का आशीर्वाद भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+