अजमेर दरगाह दीवान की अपील-'नए कपड़ों से ज्यादा कफन बिक रहे हैं, सादगी से मनाएं ईद'

अजमेर, 12 मई। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि सही मायनों में ईद उस दिन मनाएंगे जब दुनिया कोरोना वायरस से मुक्त हो जाएगी और हर इंसान खुश होगा।

Ajmer Dargah Diwans appeal Celebrate Eid with simplicity due to Corona epidemic

अजमेर दरगाह के दीवान ने ख्वाजा के अनुयायियों से अपील कि चांद दिखाई देने पर 13 मई को ईद 2021 बेहद सादगी से मनाएं और घरों पर ही रहें। दीवान ने कहा कि वर्तमान में नए कपड़ों से ज्यादा तो कफन बिक रहा है। ऐसे हालात में कोई ईद जश्न कैसे मना सकता है। लोगों ने बड़ी संख्या में अपनों को खो दिया। ईद की नमाज के बाद कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ करें।

अजमेर दरगाह दीवान ने यह भी कहा कि ईद पर भीड़ एकत्रित नहीं करें। अपने घरों में रहकर ईद सादगी से मनाएं। कोरोना महामारी को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का हर व्यक्ति पालन करें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके ही हम कोविड-19 को हरा सकते हैं। भारत इकलौता ऐसा देश है। जहां हर धर्म के लोग प्रेम और सद्भाव के साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+