दुल्हन ने एनवक्त पर निका​ह से किया इनकार, दूल्हे की शिकायत करने पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला

अजमेर। राजस्थान के अजमेर के गंज नल गोदाम क्षेत्र में की एक दुल्हन ने एनवक्त पर दहेज लोभी दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया। इसकी वजह दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज में पांच लाख की मांग बताई जा रही है। दुल्हन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ajmer bride refuses to marry when groom demanding dowry

गंज थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि रविवार शाम मुस्लिम समुदाय की युवती का निकाह नागफनी संजय नगर चौराहा निवासी सईद रफीक से होना था। शनिवार रात वर पक्ष ने दुल्हन के परिजन से दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। अचानक पांच लाख रुपए की डिमांड पर दुल्हन के परिजन सकते में आ गए। समझाइश करने के लिए दूल्हे के घर संजय नगर गए। यहां दुल्हन के भाइयों ने पांच लाख की बजाय एक लाख रुपए देने की बात की लेकिन दूल्हे के परिजन नहीं माने। यहां बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया।

रविवार शाम तक समझाइश का दौर चलता रहा। आखिर दुल्हन ने रविवार शाम साहसिक कदम उठाते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। उसने मामले में गंज थाने में दूल्हे व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। हाथों में मेहंदी रचाए थाने पहुंची दुल्हन का कहना था कि जो लोग शादी से पहले पांच लाख रुपए की मांग करते हुए उसके भाइयों के साथ हाथापाई कर सकते हैं वे निकाह के बाद कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे से उसने निकाह नहीं करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+