Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अजमेर सेना भर्ती रैली 2021 : फौजी बनाने के लिए सेना के अफसरों ने लिए रुपए, दलाल समेत गिरफ्तार

अजमेर, 11 अगस्त। राजस्थान की अजमेर की गांधीनगर थाना पुलिस ने आर्मी में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। मामले में आर्मी के दो अधिकारी और एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। दलाल पूर्व में भी एसओजी/एटीएस के हत्थे चढ़ चुका है।अजमेर एसपी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अजमेर में राजस्थान भर की आर्मी भर्ती जारी हुई थी। अजमेर सेना भर्ती रैली 2021 को लेकर गांधी नगर थाने में पीलवा निवासी भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसकी मौसी के लड़के ने आर्मी भर्ती में आवेदन किया।

Ajmer Army Recruitment Rally 2021

वह बेरोजगार था तो उसे भर्ती करवाने के लिए उसने पहले से परिचित मनोहर तंवर से बातचीत की। उसने आर्मी में उसके अधिकारी होने और 80-90 हजार में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने झांसे में आकर 40 हजार रुपए भी मनोहर को दे दिए। मनोहर को भर्ती होने के बाद अन्य राशि देने की बात कही गई थी लेकिन जब उसकी मौसी के बेटे को मेडिकल में रैफर कर दिया गया तो उसने 40 हजार रुपए वापस देने को कहा।

मनोहर ने राशि वापस नहीं की ओर उसके साथ ठगी कर ली। मामले में गांधीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाधिकारी विजय सिंह और स्पेशल टीम ने जनाना अस्पताल के पास से मनोहर सिंह और आर्मी नायक केके शर्मा को दबोचा। केके शर्मा के बताए अनुसार नायक सूबेदार जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

मनोहर सिंह नायक के के शर्मा के जरिए मनोहर जितेंद्र सिंह को भर्ती अभ्यर्थियों की जानकारी देता और रुपए लेकर उन्हें भर्ती करवाते। मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+