देश को सरदार पटेल का सेक्युलरिजम चाहिए, वोट बैंक का नहीं: मोदी

narendra modi
अहमदाबाद। देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की नींव रखने के लिए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी एक साथ एक मंच पर आए। आधुनिक भारत को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल की प्रतिमा के शिलान्यास के साथ-साथ मोदी ने कांगेस पर करारा हमला किया। सरदार पटेल पर उठे बवाल पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि पटेल जैसे नेता देश की विरासत होते है किसी पार्टी विशेष के नहीं।

अपनी सक्यूलर छवि को लेकर उठ रहे सवालों पर हमालवर तरीके जबाव देते हुए मोदी ने कहा कि पटेल भी सेक्युलर थे लेकिन उनका सेक्युलरिजम सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के रास्ते में नहीं आया। मोदी ने कहा कि देश को पटेल वाला सेक्युलरिजम चाहिए न कि वोट बैंक वाला। मंच से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि मुझे दुख से कहना पड़ रहा है कि आज मेरा हर शब्द पीएम की टीम और उनके बॉस की टीम सुनती है। इसलिए मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सरदार सरोवर डैम पर गेट लगाना बाकी है।

मोदी ने केन्द्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि नर्मदा बांध पर गेट बनाने की सरकार से इजाजत नहीं मिल रही है। अपने ऊपर मंडरा रहे खतरे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोग मेरे षडयंत्र कर रहे है। कुछ मित्रों ने तो मुझे खत्म करने की सुपारी ली है। मोदी ने अपील की कि राजनीतिक छुआछूत खत्म करना होगा। हमें वोटबैंक वाला धर्मनिरपेक्ष नहीं चाहिए। उनके साथ आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को खंडित होने से बचा लिया था। अगर वो नहीं होते तो देश कई टुकड़ों में बंट चुका होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+