PM मोदी ने किया 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन, आज यहां चरखा भी चलाया- VIDEO
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गृहराज्य गुजरात में 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन किया। 'अटल ब्रिज' गुजरात में अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवरफ्रंट पर बनाया गया है। यह एक मॉडर्न फुटओवर ब्रिज है, जो साबरमती के एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ता है। यहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अटल ब्रिज' कैसा है।

मोदी ने किया 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 'अटल ब्रिज' का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने गुजरात के कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। वे कल भी गुजरात में ही रहेंगे।

विदेशों के फुटओवर जैसी फैसेलिटी
एक अधिकारी ने बताया कि, साबरमती रिवरफ्रंट पर बना यह फुटओवर ब्रिज रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम के हिस्से को जोड़ता है। यह विदेशों में नदियों पर दिखने वाले फुटओवर ब्रिज जैसा ही नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि, बच्चे इस पर साइकिल का लुत्फ भी ले सकेंगे। तरह-तरह की सजावट से यह काफी मनमोहक लग रहा है। यहां रात के समय लाइटिंग देखने लायक होती है।

यहां कई परियोजनाएं परवान चढ़ीं
इस ब्रिज के उद्घाटन से पहले यहां साबरमती की सफाई कराई गई थी। पिछले 4-5 सालों में यहां कई परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं।

मोदी ने चरखा भी चलाया
आज मोदी ने 27 अगस्त को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में खादी उत्सव को भी संबोधित किया। इस दौरान चरखा भी चलाया।












Click it and Unblock the Notifications