गुजरात: 17 जिलों में मूसलाधार वर्षा कराकर अहमदाबाद पहुंचा चक्रवाती तूफान, महिला की जान गई

अहमदाबाद। अरब सागर से पनपा चक्रवाती तूफान तौकते (ताऊ-ते) ​पश्चिम-मध्य गुजरात से होते हुए राजस्थान की ओर आगे बढ़ रहा है। दोपहर 3 बजे यह अहमदाबाद जिले से गुजरा। इससे पहले 17 जिलों में भारी वर्षा हुई। तेज आंधी चली, जिससे हजारों पेड़ उखड़ गए। हजारों झु​ग्गी-झोपड़ियां भी उड़ गईं। पाटण में बिजली पोल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। चक्रवात के समय महिला अपने परिवार के साथ चारपाई पर बैठी थी। उस समय घर के बाहर बिजली पोल गिर पड़ा।

tauktae cyclone ahmedabad effect : Cyclonic Storm Tauktae Reaches ahmedabad, Latest News, gujarat rains

महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में ज्यादा असर
हालांकि, अहमदाबाद पहुंचते-पहुंचते तूफान का असर काफी कम हो गया। इसका ज्यादा असर मुंबई व उसके आस-पास एवं सौराष्ट्र के जिलों पर पड़ा। महाराष्ट्र में इससे 6,349 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए और एक दर्जन लोगों की मौत हुई। वहीं, गुजरात में 4 मौतें होने की जानकारी मिली है। 3 मौतों का जिक्र गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने किया था।

tauktae cyclone ahmedabad effect : Cyclonic Storm Tauktae Reaches ahmedabad, Latest News, gujarat rains

दिन भर बारिश होती रहेगी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, तौक-ते (ताऊ ते) के कारण गुजरात में मंगलवार को भी दिन भर भारी बारिश होगी। हालांकि, रात में कहां-कितना नुकसान हुआ..इसका पता बाद में ही चल पाएगा। इससे एक रोज पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि, 18 मई की दोपहर तक कम दबाव के क्षेत्र में बदलते हुए चक्रवात हिमालय की ओर बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+