परेशान हैं पीएम मोदी की पत्नी यशोदाबेन, तंग होकर उठाया ये कदम
अहमाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन परेशान हैं। उन्हें उनके द्वारा मांगी गई जानकारी की सूचना नहीं दी जा रही है। परेशान होकर जशोदाबेन ने एकबार फिर से सूचना के अधिकार कानून का इस्तेमाल किया है। जशोदाबेन ने महेसाणा जिला पुलिस द्वारा सूचना का अधिकार कानून के तहत सूचना देने से इंकार किये जाने के बाद एक अपील दायर की है।

जशोदाबेन की अपील पर पुलिस ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा से संबंधित सवाल स्थानीय खुफिया ब्यूरो से संबंधित हैं जिसे आरटीआई कानून के तहत छूट प्राप्त है। वहीं जशोदाबेन का कहना है कि उन्होंने खुद को दी जाने वाली सुरक्षा से संबंधित जानकारी मांगी थी जो एलआईबी से संबंधित नहीं है।
उन्होंने कहा है कि वो प्रधानमंत्री की पत्नी है लिहाजा आरटीआई के तहत दी जाने वाली सूचना किसी के हस्तक्षेप के कारण उन्हें नहीं दी गयी। जशोदाबेन ने राज्य गृह विभाग के उस आदेश की कॉपी मांगी है जिसके तहत एलआईबी को आरटीआई कानून के तहत छूट दी गयी है।
गौरतलब है कि जशोदाबेन ने प्रधानमंत्री की पत्नी को दी जाने वाली सुरक्षा कवर से संबंधित कानून एवं भारतीय संविधान के संबंधित प्रावधानों के बारे में भी जानकारी मांगी थी। उन्होंने सरकार से कहा है कि वह प्रोटोकाल की परिभाषा बताये और इसके तहत क्या बातें शामिल हैं और प्रोटोकाल के तहत वह किन अन्य फायदों के लिए हकदार होंगी। लेकिन पुलिस ने उन्हें ये जानकारी मुहैया नहीं कराई जिसके बाद उन्होंने एकबार फिर से अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications