अहमदाबाद में नर्स ने गलती से काट दिया पांच महीने की बच्ची का अंगूठा

अहमदाबाद। यूपी के कानपुर के बाद गुजरात के अहमदाबाद में नर्स की लापरवाही का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्स ने पांच महीने की बच्ची का अंगूठा काट दिया। इस मामले में क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीतेंद्र परमार का कहना है कि बच्चे को निमोनिया हुआ था, जब नर्स उसकी पट्टी हटा रही थी तब गलती से अंगूठे का एक हिस्सा कट गया है।

nurse chopped off child thumb in ahmedabad

क्या है पूरा मामला

मामला, अ​हमदाबाद के वाडीलाल साराभाई हॉस्पिटल का है। यहां पांच महीने के बच्चे को भर्ती कराया गया था। क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीतेंद्र परमार के मुताबिक, बच्चे को निमोनिया हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था। नर्स बच्ची के हाथ से पट्टी हटा रही थी, इसी दौरान गलती से उसके अंगूठे का एक हिस्सा जख्मी हो गया।

nurse chopped off child thumb in ahmedabad

कानपुर में भी नर्स ने काट दिया बच्चे का अंगूठा

बता दें, बीते दिनों यूपी के कानपुर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। मिशनरी द्वारा संचालित मरियमपुुर अस्पताल में नर्स ने वीगो हटाते वक्त कैंची से नवजात का अंगूठा काट दिया था। पीड़ित दम्पत्ति कटा अंगूठा वापस मांग रहा था ताकि प्लास्टिक सर्जरी से उसे वापस जोड़ा जा सके, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने नर्स को बचाने के लिए अंगूठा तक वापस नहीं किया। इस मामले में आरोपित नर्स को अस्पताल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं, जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+