अहमदाबाद में मच्छरजनित रोगों के 110 मरीज मिले, जलजनित रोगों के 8 दिनों में ही 200 के पार
अहमदाबाद. गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में सर्दी के सीजन में भी मच्छरजनित रोगों के मरीज सामने आ रहे हैं। बीते 5 जनवरी से 8 फरवरी तक ऐसे 110 केस दर्ज हुए। साथ ही पिछले 8 दिनों में ही जलजनित रोगों के मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। अहमदाबाद महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विगत 5 जनवरी से 8 फरवरी तक मच्छरजनित रोग डेंगू के मरीजों की संख्या 68 हो गई। इसके अलावा चिकनगुनिया के 24, मलेरिया के 14 एंव पाल्सीफेरम के मरीजों की संख्या 4 दर्ज की गई।

जाड़े में भी मच्छरजनित रोग के रोगी मिले
विभाग के अनुसार, फरवरी माह के 8 दिनों में शहर के अस्पतालों मेें 2749 सिरम सेंपल लिए गए। जबकि, विविध रोगों की आशंका पर करीब 24 हजार रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। दूसरी ओर, जलजनित रोगों में यहां टाइफाइड का प्रकोप बरकरार है। फरवरी के शुरुआती 8 दिनों में ही 51 मरीज ऐसे सामने आए हैं, जो कि टाइफाइट से ग्रसित पाए गए। इसके अलावा उल्टी-दस्त के 123 और पीलिया के भी 27 मरीजों की पुष्टि हुई।

कोरोनावायरस के भी संदिग्ध सामने आए
दूसरी ओर, चीन से आने वाले नागरिकों को लेकर भी खासा सतर्कता बरतनी पड़ रही है। अहमदाबाद में कोरोनावायरस के दो संदिग्धों काे एसवीपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों के ब्लड सेंपल पुणे लैब भेज गए हैं। इन दोनों में से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications