सरदार पटेल की 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की नींव रखने एक मंच पर मोदी-आडवाणी

इस विवाद के बीच मोदी 'स्टैचू ऑफ़ यूनिटी' की नींव रखेंगे। 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर इसका शिलान्यास करने के लिए उनके साथ लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद है। मोदी के इस कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव 2014 से जोड़कर देखा जा रहा है। मो दी के साथ मंच पर मौजूद आडवाणी ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो देश के कई टुकड़े हो जाते।
मोदी के मंच से बोलते हुए आडवाणी ने कहा कि आजादी से पहले आधे से ज्यादा भारत पर अंग्रजों का राज था। बाकी हिस्से में 565 रियासतें थीं। स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन अंग्रेजों ने तय किया कि जब भारत से जाएंगे तो भारत के दो हिस्से किए जाएंगे। लेकिन सरदार पटेल के प्रयास से ये सभी रियासतें भारत में मिल गईं।












Click it and Unblock the Notifications