पत्नी ने दिया तलाक, पति ने 11 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट
तापी। गुजरात के तापी शहर में एक शख्स ने 11 साल के अपने सौतेले बेटे को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, शख्स को उसकी पत्नी ने तलाक दे दिया था, जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उर्मिला नाम की महिला ने दिनेश नाम के युवक से दूसरी शादी की थी। बाद में वह अपने बेटे वैभव को लेकर दिनेश के साथ रहने लगी, लेकिन कुछ महिनों बाद पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। इसी कारण उर्मिला ने दिनेश को तलाक दे दिया। इस बात की रार रखकर दिनेश ने मासूम वैभव को मौत के घाट उतार दिया।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पिता को सौतेले बेटे की हत्या का कोई अफसोस तक नहीं है। उसने कहा कि, 'मेरे मना करने के बावजूद पत्नी ने तलाक दे दिया तो उसके बेटे को मार डाला, अगर उसने मेरी बात मानी होती तो उसका बेटा जिंदा होता।'












Click it and Unblock the Notifications