आदमी ने सुअर के बच्‍चों को जिंदा जलाया और फिर मांगा लड़कियों के मरने का इंश्‍योरेंस क्‍लेम

सूरत में एक व्‍यक्ति ने झूठा इंश्‍योरेंस क्‍लेम लेने के लिए सुअर के बच्‍चों को जिंदा जला दिया और दावा किया कि उसकी चार लड़कियों की जलकर मौत हो गई है।

सूरत। सूरत में एक व्‍यक्ति ने झूठा इंश्‍योरेंस क्‍लेम लेने के लिए सुअर के बच्‍चों को जिंदा जला दिया और दावा किया कि उसकी चार लड़कियों की जलकर मौत हो गई है। इसके साथ ही उस सब्‍जी वाले ने 65 लाख रुपए के इंश्‍योरेंस क्‍लेम का दावा किया। पर रमेश झाराखिया का भेद खुल गया और पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

आदमी ने सुअर के बच्‍चों को जिंदा जलाया और फिर मांगा लड़कियों के मरने का इंश्‍योरेंस क्‍लेम

पुलिस ने बताया कि रमेश झाराखिया ने दावा किया था कि उसकी चार लड़कियों दर्शना, मानसी, तेजस्‍वी और राजस्‍वी की 14 मार्च को लगी आग में जलकर मौत हो गई है। जबकि उसकी चारों लड़कियों अपने दादा के साथ सूरत के निकट ही अमरेली गांव में रह रही हैं। रमेश ने दावा किया था कि आग लगने के कारण उसकी चार लड़कियों की मौत हो गई है और उसके बदले में उसने 65 लाख रुपए के इंश्‍यारेंस क्‍लेम का दावा किया था। जब पुलिस ने घटनास्‍थल का जायजा लिया तो वहां पर सिर्फ पांच ही हड्डियां ही मिली थीं। इसके चलते पुलिस का शक बढ़ गया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि झाराखिया की पत्‍नी की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है। रमेश झाराखिया ने 1 करोड़ रुपए का कर्जा अपने दोस्‍त से लिया था और प्रॉपर्टी का बिजनेस शुरु किया था। पर सारा पैसा उसका बिजनेस में डूब गया। बाद में उसने अपना कर्जा वापस करने के लिए अपनी लड़कियों के नाम पर इंश्‍योरेंस पॉलिसियां खरीदीं और बहुत ही चालाकी के साथ आग लगने पर उनके मरने का दावा किया। रमेश 65 लाख रुपए पॉलिसी के जरिए पाना चाहता था। पर पुलिस की जांच में वो टूट गया उसने सारा सच बयान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+