गुजरात: तेंदुए को डंडे और कुल्हाड़ी से पीट कर मार डाला, फिर नदी में फेंक दिया शव

गुजरात की इस घटना ने वहां के अधिकारियों को चौंका दिया। लोगों ने तेंदुए के साथ हद से ज्यादा बेरहमी की।

वड़ोदरा। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में इंसानी वहशीपन का मामला सामने आया है जहां एक किसान और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर तेंदुए को कुल्हाड़ी और लकड़ी के डंडो से पीट-पीट कर मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक किसान पर तेंदुए ने हमला किया था, जिससे वो घायल हो गया।

गुजरात: तेंदुए को डंडे और कुल्हाड़ी से पीट कर मार डाला, फिर नदी में फेंक दिया शव

इसके बाद तेंदुए पर अत्याचार की हद पार करते हुए लोगों ने उसके पैर पत्थरों से बांध कर उसका शव नदी में फेंक दिया। जब वन अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो शव को नदीं से बाहर निकाल कर शुक्रवार को उसे जलाया।

मामले में किसान भगवान माला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री जी गंगा मैया की कसम खाइए कि यूपी में बिजली आ रही कि नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+