'प्रधानमंत्री जी गंगा मैया की कसम खाइए कि यूपी में बिजली आ रही कि नहीं'
अखिलेश यादव ने अमेठी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आप गंगा मैया की कसम खाइए कि बिजली आ रही है कि नहीं।
अमेठी। उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान में अखिलेश यादव ने गुजरात सरकार के उस प्रचार पर तंज कसते हुए कहा कि एक गधे का विग्यापन आता है, मैं इस सदी के सबसे बड़े महानायक से कहुंगा कि अब आप गुजरात के गधों का प्रचार मत करिए। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कोई नहीं बचा जिसे लाइनों में नहीं लगा हो, इन लोगों ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर लोगों को बैंक की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया।

खाओं गंगा की कसम
अखिलेश यादव ने कहा कि अखबार में आपने पढ़ा होगा कि दीवाली में हम बिजली नहीं देते हैं, रमजान में बिजली देते हैं, देश के प्रधानमंत्री यह क्या कह कर चले गए, उन्होंने देश को गुमराह किया। इन्होंने कहा कि हमने दीवाली पर कम बिजली दी थी और रमजान पर ज्यादा बिजली दी थी। हमारे गांव में कहते हैं कि खाओ गंगा की कसम, करो गंगा की तरफ हाथ और सच बोलो। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमें तो गंगा मैया ने बुलाया है, लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने हमें गोद ले लिया है। हम पीएम से कहना चाहते हैं कि खाओं गंगा की कसम कि समाजवादी लोग बिजली देने का काम कर रहे हैं कि नहीं।

गुजरात में क्यों नहीं दे पाए मेट्रो
हम कहना चाहते हैं कि प्रधानमंत्रीजी देश को गुमराह मत कीजिए, आपने बहुत अपनी बातों में लोगों को उलझाया, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप गंगा मैया की कसम खाकर कहिए कि वाराणसी में बिजली दे रहे हैं कि नहीं, लेकिन मुझे पता है कि वह इसका जवाब नहीं देंगे। पीएम कहते हैं कि मैं लखनऊ मेट्रो में बैठना चाहते हैं, लेकिन आप तीन बार गुजरात के सीएम रहे लेकिन मेट्रो नहीं दे पाए, आप हमें रेलवे से एनओसी दिलवा दीजिए हम आपको मेट्रों में घुमा देंगे।

अच्छे दिन वालों ने गुमराह किया
अखिलेश ने कहा कि किसी की भी अच्छे दिनों वालों ने मदद नहीं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मेहनत से पैसा कमाया था, लोगों की जान तक चली गई लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। इन लोगों की मदद करने का काम हमने किया था, बैंक में जन्में बच्चे का नाम खजांची रख दिया, वह मोहल्ले के सबसे गरीब परिवार का बच्चा है, उसकी मां को दो लाख रुपए देकर उसकी मदद करने की कोशिश की थी। अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी पैसा काला सफेद नहीं होता है, उसका लेन-देन काला सफेद होता है।

अच्छे दिन वालों ने गुमराह किया
अखिलेश ने कहा कि किसी की भी अच्छे दिनों वालों ने मदद नहीं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी मेहनत से पैसा कमाया था, लोगों की जान तक चली गई लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। इन लोगों की मदद करने का काम हमने किया था, बैंक में जन्में बच्चे का नाम खजांची रख दिया, वह मोहल्ले के सबसे गरीब परिवार का बच्चा है, उसकी मां को दो लाख रुपए देकर उसकी मदद करने की कोशिश की थी। अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी पैसा काला सफेद नहीं होता है, उसका लेन-देन काला सफेद होता है।

जनता लाइन में खड़ा कर देगी
केंद्र पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि इन लोगों ने पूरे देश को धोखा देने का काम किया है। मैं कहता हूं कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है, समय आने पर जनता उन्हें सजा देने का काम करती है। एक बार इन लोगों ने आपको लाइन में लगाया इस बार वोट देकर आप इन्हें लाइन में लगा दीजिए। माताओं बहनों से कहना चाहता हूं कि जिन लोगों ने कुछ पैसे बचाए थे उसे भी इन लोगों ने बैंकों में जमा करवा लिया। अखिलेश ने कहा कि रेडियों पर टीवी पर मन की बात करते हैं लेकिन कोई भी इनके मन की बात नहीं समझ पाया है। मैं पूछना चाहता हूं कि काम की बात कब करोगे।












Click it and Unblock the Notifications