चिकित्सा बिल पर डिस्काउन्ट प्राप्त करें मात्र कम्प्यूटर के एक क्लिक पर

Get discount on medical bill, Ahmedabad
अहमदाबाद। भारत वर्ष के कम्प्यूटर जनित ऑनलाइन व्यवसाय मे अत्यन्त तीव्र गति से वृद्धि हो रही है यहां औसत हर 2 सेकेंड में एक नया इन्टरनेट उपभोक्ता जुड़ रहा है। इन्टरनेट कभी मात्र विलासिता व एन्टरटेनमेन्ट का माध्यम माना जाता था किन्तु समय के साथ इन्टरनेट पर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट व ई-कॉमर्स पोर्टल जैसे व्यवसायिक प्रतिष्‍ठान के आने से बदलाव की बयार आयी हुई है। अनेक सोशल नेटवर्किंग व ई-कॉमर्स वेबसाइट के बाजार मे होने के बावजूद सामाज के उत्थान के लिये वेबसाइट व्यवसाय में नये प्रयोग नहीं किये गये है इनका पूर्ण दोहन किया जाना बाक़ी है।

समाज के विकास मे विद्या, हेल्थकेयर, भोजन, मकान व एम्पलायमेन्ट इत्यादि बुनियादी आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति व आय के समान वितरण की आज बेहद आवश्यकता है। गुजरात राज्य जो अपने विकास के मॉडल के लिए पिछले कुछ सालों से चर्चा का केन्द्र है, में सर्वप्रथम हॉस्पिटल बिल मे 20 प्रतिशत तक की कमी के लिए वेबपोर्टल उपस्थिति दर्ज करा रहा है। फ्रीमियम हेल्‍थ डॉट कॉम अहमदाबाद मे अपनी निशुल्क सेवा शुरू करने जा रही है। यह वेबसाइट यूज़र को अपने चिकित्सा बिल पर डिस्काउन्ट प्राप्त करने मे सहायता करेगी यह अपने प्रकार का पहला हेल्थकेयर वेबपोर्टल होगा जिससे अस्पताल अपने विशेष डिस्काउन्टेड सर्जरी पेकैज व अन्य सुविधाओ को आम यूज़र के लिए एक ही स्थान पर समान रूप मे उपलब्ध करवाएँगे ।

पिछले कुछ सालों मे सामान्य जन के चिकित्सा बिलों मे उर्द्धव गति से हुई वृद्धि ने उसके जीवन को असहज कर दिया है। देश की 30 प्रतिशत से अधिक शहरी जनता या कम से कम प्रत्येक घर मे से एक व्यक्ति इन्टरनेट सेवा का उपयोग कर रहा है ऐसे मे सस्ते बिल की सुविधा हेल्थकेयर मे नया आयाम देगी। डाक्टर मोहित शर्मा डायरेक्टर फ्रीमीयम हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड ने वार्ता मे बताया की उनका प्रयास इन्टरनेट के माध्यम से जनता तक सस्ता एवम् उत्तम क्‍वालिटी की हेल्थकेयर सेवा उपलब्ध कराना व कठिन परीस्थिती मे उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास मात्र है। फ्रीमियम हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड ने वेबसाइट की शुरूआत जनता के हाथ मे एक औज़ार के रूप मे है जो एक स्थान पर समस्त सूचना उपलब्ध करवाएगा यह बीमार अथवा उसके रिश्तेदार को बेहतर निर्णय लेने एवम उपलब्ध वैकल्पिक सुविधा प्राप्त करने मे सहायक होगी ।

भारतीय नव इन्टरनेट जागरुक शहरी वर्ग इससे अपने हॉस्पिटल बिल मे कटौती कर पाएँगे इसे चिकित्सा रिफार्म के रूप मे भी देखा जा सकता है। इस कन्‍सेप्‍ट का आधार है कि सरकारी हॉस्पिटल मे बिस्तरों की संख्या कम है अत: एफोर्डेबल खर्चो होने के बाबजूद यह साधारण जनता को आसानी से उपलब्ध नहीं है जबकि निजी हॉस्पिटल मे महँगी चिकित्सा सुविधा के कारण प्राय: बेड ओक्यूपेन्सी कम रहती है । हमारा प्रयास इन्टरनेट के उपयोग कर डिस्काउन्टेड दर पर बेड ओक्यूपेन्सी को बड़ा हॉस्पिटल की लाभप्रदता को बढ़ाना होगा इससे सामान्य जनता व हॉस्पिटल दोनो लाभार्थी होगे। फ्रीमियम हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सर्वे मे पाया है कि यह मिथक की हेल्थकेयर सेवा पर डिस्काउन्टेड सेवा नहीं प्रदान की जा सकती सही नहीं है ।

उक्त वेबसाईट की हॉस्पिटलस व अन्य हेल्थकेयर आर्गनाइजेशन के साथ गुजरात मे टाईअप प्रक्रिया जारी है जो वेबसाईट पर डिस्काउन्ट उपलब्ध करवाएंगे। अति शीघ्र इस सेवा का विस्तार अन्य राज्यों मे भी किया जाएगा। वेबसाईट के विकास पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि यह यूज़र की जेब तक पहुँचने वाला वास्तविक डिस्काउन्ट होगा । फ्रीमियम हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड यह भी वादा कर रहा है कि वर्ष के अन्त तक अन्य विविध फ्री सेवाओं का विस्तार करेंगे अहमदाबाद शहर मे यह सेवा मार्च 2014 तक प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+