दुबई से छिपाकर विमान में लाए सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शरीर की चेकिंग हुई तो पकड़े गए

अहमदाबाद। अरब प्रायद्वीप के दुबई से विमान के जरिए अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर लाए 2 लोग अहमदाबाद में पकड़े गए। विमान से उतरकर जब दोनों एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे, तो चेकिंग कर रही टीम ने उन्हें देखा था। मशीन ने बताया कि, उनके पास धातु है। उनसे पूछताछ की जाने लगी तो गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में पर्दाफाश हो गया। चेकिंग टीम ने उनकी गुदा से 1194.91 ग्राम सोना जब्त किया। तब उन लोगों ने सोना तस्करी करने की बात कबूल की।

customs department caught gold at sardar vallabhbhai patel international airport

चेकिंग टीम के एक सदस्य ने बताया कि, उनसे जो सोना मिला है, भारतीय बाजार में उसकी कीम 61.48 लाख रुपए है। यह कार्रवाई अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। जहां सीमा शुल्क विभाग यानी कि कस्टम डिपार्टमेंट की टीम तैनात थी। कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारी अब उन दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। एयरविंग के अधिकारियों ने बताया कि, इससे कुछ रोज पहले भी एक शख्स को सोने के साथ पकड़ा गया था। उसके पास से 165.62 ग्राम सोना जब्त किया गया था। जिसकी कीमत 8.39 लाख रुपए थी। वो भी सोने को अपनी गुदा में छिपाकर लाया था।

1.17 करोड़ का सोना भी जब्त हुआ था
वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कुछ समय पहले भी मारी मात्रा में सोना जब्त किया था। यह सोना बैंकाक से स्पाइस जेट की फ्लाइट से आए रॉबिन नामक एक यात्री से मिला। जिसकी कीमत एक करोड़ 17 लाख रुपए थी। वहीं, पिछले वर्ष एयरपोर्ट पर कुल 65 किलो सोना पकड़ा गया।

customs department caught gold at sardar vallabhbhai patel international airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+