अहमदाबाद में कोरोना से 1 दिन में 3 की जान गई, अब ये भारत के उन टॉप-5 शहरों में जहां हुई सबसे ज्यादा मौतें

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन तेजी से फैलता जा रहा है। यहां एक ही दिन में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, अकेले इस शहर में संक्रमितों के मामले 295 हो गए हैं। वहीं, पूरे राज्य में यह आंकड़ा 500 के पार चला गया है। संवाददाता के अनुसार, आज शहर में कोरोना के 39 पॉजीटिव मामले दर्ज हुए हैं। शहर के घोडासर, कालूपुर और वटवा इलाके में एक-एक मरीज की जान गई। दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

गुजरात में कोरोना के मामले 538 हुए

गुजरात में कोरोना के मामले 538 हुए

राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों में से 26 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से ज्यादा है। covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार तक गुजरात में कोरोना के कुल केसों की संख्या 572 तक पहुंच गई। वहीं, भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, यहां टोटल कन्फर्म्ड केसेस की संख्या 539 है। जबकि, ठीक होने वाले लोगों की संख्या 47 है। ठीक हुए लोगों में से ज्यादातर को घर भेजा जा चुका है।

अहमदाबाद देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर

अहमदाबाद देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर

गुजरात स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, राज्य में अहमदाबाद और वडोदरा सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं। अकेले अहमदाबाद में राज्य के कुल मरीजों के आधे से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह अब देश का पांचवा सबसे प्रभावित शहर है। इसी शहर के नारणपुरा की निर्मल अपार्टमेंट में पूरे परिवार के संक्रमित होने का पता चला है। उस परिवार में मां, बेटे, बहू और पोते की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इसके अलावा मणिनगर की गिरिवर सोसायटी में एक परिवार के पड़ोस में रहने वाले 4 लोग संक्रमित पाए गए। जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है।

अहमदाबाद-295 (13 मौत)

अहमदाबाद-295 (13 मौत)

वडोदरा- 102 (3 मौत)
राजकोट-18
गांधीनगर-15 (1 मौत)
सुरत- 33 (4 मौत )
भावनगर-23 (2 मौत )
पोरबंदर-3
गीर सोमनाथ-2
महेसाणा-2
कच्छ-4
पंचमहाल -1 (1 मौत)
पाटण -14 (1 मौत)
छोटा उदेपुर-3
जामनगर-1 (1मौत)
मोरबी-1
आनंद- 9
साबरकांठा-1
दाहोद-1
भरूच-8
बनासकांठा-2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+