गुजरात: हार्दिक पटेल फिर गिरफ्तार, अहमदाबाद पुलिस ने 3 साल पुराने केस में जेल भेजा

अहमदाबाद. गुजरात में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। इस बार उन्हें तीन साल पुराने केस में जेल हुई। वह पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपकर रह रहे थे। हालांकि, पुलिस-प्रशासन उन्हें लगातार खोज रहा था। संवाददाता के अनुसार, हार्दिक को ऐसे समय में पकड़ा गया, जब वह सूरत कोर्ट में उपस्थित हो रहा था।

हार्दिक को मोरबी के टंकारा से गिरफ्तार कर लिया

हार्दिक को मोरबी के टंकारा से गिरफ्तार कर लिया

अहमदाबाद की रामोल और बोपल पुलिस ने शुक्रवार को हार्दिक को मोरबी के टंकारा से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 18 जनवरी को राजद्रोह केस में कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।तब एडिशनल सेशन्स जज बी के गणात्रा ने वॉरंट इश्यू किया था।

 हार्दिक की मुश्किलें कम नहीं हुई थी

हार्दिक की मुश्किलें कम नहीं हुई थी

हार्दिक को पहले वीरमगाम से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद जमानत मिलने पर बाहर आते ही गांधीनगर माणसा पुलिस द्वारा हार्दिक को बिना इजाजत रैली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी हार्दिक की मुश्किलें कम नहीं हुई थी।

जनवरी से ही भूमिगत था हार्दिक

जनवरी से ही भूमिगत था हार्दिक

माणसा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सिद्धपुर पुलिस ने 2017 में बिना इजाजत चुनाव रैली करने के आरोप में हार्दिक को गिरफ्तार किया था। वहां से भी जमानत मिलने के बाद हार्दिक ने 2015 के रायोटिंग केस के लिए जमानत याचिका दाखिल की। जिसको एडिशनल जज पी.एम. उनड़कट द्वारा नामंजूर कर दिया गया। हार्दिक तभी से लापता चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+