गुजरात के बहुचर्चित जयंती भानुशाली हत्याकांड में मुख्य आरोपी छबील पटेल को पैरोल, दोनों भाजपा MLA थे
अहमदाबाद. बहुचर्चित जयंती भानुशाली हत्याकांड में मुख्य आरोपित व भाजपा के पूर्व नेता छबील पटेल को गुजरात हाईकोर्ट ने पैरोल पर छोड़ दिया है। छबील पटेल ने अपने पिता के निधन के चलते 15 दिन के पैरोल की मांग की थी। गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीएम पंचौली ने मांग स्वीकारते हुए छबील पटेल को 15 दिन के पैरोल पर छोड़ने का आदेश दे दिया।

मालूम हो कि, जयंती भानुशाली भाजपा के विधायक रह चुके थे और छबील भी भाजपा के विधायक रह चुके हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसी कलह के बीच 2019 में 7 जनवरी के दिन जयंती भानुशाली को ट्रेन में गोलियों से मार डाला गया था। पुलिस एवं अन्य एजेंसियों ने जांच-पड़ताल करते हुए इस मामले में शूटर, महिला आरोपी मनीषा और छबील पटेल को अलग-अलग मौकों पर गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। छबील हत्या की सुपारी देने के बाद विदेश फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। दो महीने पूर्व ही जंयती भानुशाली की महिला मित्र मनीषा गोस्वामी व शार्पशूटर भाऊ को भी उत्तर प्रदेश के गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब बीते 28 दिसंबर को छबील के पिता नारणभाई पटेल का निधन हो गया था। जिसके बाद छबील ने जमानत के लिए भचाउ सत्र न्यायालय से गुहार लगाई, किंतु सत्र न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद छबील पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।












Click it and Unblock the Notifications