स्कूल के लॉकर में कूबेर का खजाना, 1 करोड़ नकद और सोने की छड़ें बरामद
अहमदाबाद। गुजरात के एक स्कूल के लॉकर में आज करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई है। अहमदाबाद के नजदीक चांदखेड़ा इलाके में ओएनजीसी परिसर के केंद्रीय विद्यालय में बंद पड़े स्टाफ लॉकरों से एक करोड़ रुपये नकद और 59 लाख रुपये मूल्य की सोने की छड़ें मिली हैं।

ये बरामदगी अचानक हुई जब स्कूल के प्रिंसपल ने सफाई अभियान के दौरान इन लॉकरों की सफाई के आदेश दिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर काफी दिनों से बंद पड़े टीचर्स लॉकर पर गई। चाबी नहीं मिलने पर उनलोगों ने उन लॉकर्स को तोड़कर देखा तो दंग रह गए। तोड़ने पर दो लॉकरों से एक एक बैग मिला।
एक बैग से एक करोड़ रुपये नकद और दूसरे बैग से 100-100 ग्राम की 21 सोने की छड़ें मिलीं। इस बैंक पर कोई अपना दावा पेश नहीं कर रहा था। ऐसे में स्कूल के प्रिसिंपल ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने इन दोनों बैगों को जब्त कर लिया। उनमें करीब 1.59 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पुलिस के पास इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं है कौन सा लॉकर किस कर्मचारी को मिला था। वहीं स्कूल प्रिसिंपल के मुताबिक पिछले 2 सालों से ये लॉकर इस्तेमाल नहीं हो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications