भारत बंद: धारा-144 लागू होने के बावजूद गुजरात में कई जिलों में प्रदर्शन, सड़कों पर फूंके टायर

अहमदाबाद। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों का आज 'भारत बंद' है। इस बंद का सबसे ज्यादा असर राजस्थान-पंजाब में देखा जा रहा है, क्योंकि वहां कांग्रेस जैसे सियासी दल और कर्मचारियों का प्रदर्शनकारियों को बड़ा समर्थन मिला है। हालांकि, भाजपा शासित राज्यों हरियाणा और गुजरात में भी तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। खबर है कि, अहमदाबाद-विरमगाम हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए हैं। जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया।

Recommended Video

    Bharat Bandh: देशभर में किसानों के इस आंदोलन का कैसा रहा असर ? | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Bharat Bandh Updates from gujarat: protesters burning the tires on the roads in many districts

    गुजरात सरकार ने यूं तो पुलिस से धारा-144 लागू करा दी है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने वडोदरा और भरूच में भी नेशनल हाईवे जाम किए। सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने रास्ते ब्लॉक करने की कोशिश की। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। संवाददाता के अनुसार, गुजरात के वडोदरा नेशनल हाईवे, साणंद और भरूच-दहेज हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर फूंके। जिसके चलते अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए ही पुलिस ने तैयारियां कीं और राज्य में धारा-144 लागू कर दी गई थी। जिसके तहत चार से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह 7 बजे से पुलिस का चुस्त बंदोबस्त देखा गया है। साथ ही जबर्दस्ती बंद कराने वालों पर कार्रवाई करने की एक दिन पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई।

    Farmers Bharat Bandh Updates from gujarat: protesters burning the tires on the roads in many districts

    संवाददाता ने बताया कि, भारत-बंद को विफल करने की राज्य सरकार व पुलिस द्वारा कई तरीके की तैयारियां की गई हैं। वहीं, भारत बंद के आवाह्न को सीएम विजय रुपाणी ने कांग्रेस की एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि, राज्य के किसान सरकार से खुश है और वह इस बंद में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता यदि जबर्दस्ती बंद कराने का प्रयास करेंगे तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

    Farmers Bharat Bandh Updates from gujarat: protesters burning the tires on the roads in many districts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+