मोदी के विकास दावों की जांच करेंगे 'इंस्पेक्टर केजरीवाल'

केजरीवाल ने रविवार को कानपुर में की गई रैली में कहा था कि हम में से कोई गुजरात नहीं गया तो हम इसे कैसे मान लें कि वहां विकास हुआ है? चार दिवसीय कार्यक्रम में केजरीवाल तीन दिनों तक गुजरात के अलग अलग हिस्सों में घूमेंगे और चौथे दिन अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी के विकास के दावों का खुलासा करेंगे।
'आप' की गुजरात इकाई के प्रमुख सुखदेव पटेल ने कहा कि अभी हमने यह तय नहीं किया है कि वह कहां जाएंगे, केजरीवाल कहीं भी जा सकते हैं। उन्होने कहा कि केजरीवाल उन जगहों पर भी जा सकते हैं, जहां के बारे में राज्य सरकार उन्हें सुझाव देगी। केजरीवाल ने अपनी रैली में नरेंद्र मोदी पर मुकेश अंबानी से साठ गांठ होने के भी आरोप लगाये थे। केजरीवाल का कहना था कि मोदी का चुनावी खर्च केजरीवाल उठाते हैं, जिससे कि उनके प्रधानमंत्री बनने की स्थिति में भी अंबानी का मंत्रिमंडल पर प्रभाव बना रहेगा।
केजरीवाल ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी का चुनावी खर्च भी मुकेश अंबानी उठाते हैं क्योंकि मुकेश अंबानी ने एक बातचीत में कहा था कि अब कांग्रेस भी अपनी ही दुकान है। केजरीवाल ने अंबानी पर देश की जनता को लूटने का आरोप भी लगाया। 'आप' ने संकेत दिये थे कि केजरीवाल मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications