केजरीवाल अब मनीष सिसौदिया को साथ लेकर आएंगे गुजरात, BJP पर किया वार
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिर गुजरात आएंगे। केजरीवाल के साथ इस बार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी होंगे। ये दोनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। 'आप' के नेताओं ने बताया कि, दोनों 22 अगस्त को अहमदाबाद पहुंचेंगे और दोपहर 3 बजे हिम्मतनगर में टाउन हॉल मीटिंग को संबोधित करेंगे।

दोनों के 2 दिन कार्यक्रम
पहले दिन अहमदाबाद के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे भावनगर में एक टाउनहॉल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। केजरीवाल पिछले कुछ महीनों से बार-बार गुजरात आ रहे हैं। गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तैयारियों के मदद्ेनजर केजरीवाल ने हर हफ्ते कोई न कोई गुजरात दौरा किया ही है। इस बार उनके साथ मनीष सिसोदिया आएंगे।

मनीष सिसौदिया ने कहीं ऐसी बातें
मनीष सिसोदिया 2-3 से सुर्खियों में हैं, दरअसल उनके खिलाफ सीबीआई ने रेड की थी। जिसके बाद से ही उन पर उनके विरोधी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, मनीष सिसौदिया स्वयं को पाक साफ बता रहे हैं। उनका कहना है कि, यह सब भाजपा सरकार करवा रही है। उन्होंने कहा कि, देश में केजरीवाल का प्रभाव बढ़ रहा है, जो भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। इससे भाजपा चिढ़ रही है और हमें दबाने की कोशिश कर रही है।
Recommended Video

बीजेपी को परेशानी केजरीवाल से है
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शराब नीति को लेकर खुद पर उठते सवालों पर मीडिया से बात की। जहां उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेता बयान दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, 'मैं तो कहूंगा कि अगर इनको (भाजपा सरकार को) शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में CBI का पूरा मुख्यालय शिफ्ट करा देते, जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज चोरी होती है...लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि, इनको परेशानी केजरीवाल से है। पंजाब चुनाव के बाद केजरीवाल को राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है...यह चीज भाजपाइयों को बर्दाश्त नहीं हो रही।''












Click it and Unblock the Notifications