लॉकडाउन: रात को रेस्टोरेंट में आ घुसे चोर, खाना बनाकर खाया, फिर बिना चोरी किए वापस भागे

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के जूनागढ़ चौक पर स्थित भोजनालय गजानन पराठा हाउस में चौंकाने वाली वारदात हुई। यह भोजनालय जब बंद था, तब रात को कुछ चोर अंदर घुस आए। चोर उसमें इधर-उधर घूमे। टॉर्च लेकर तांका-झांकी की। उन्हें आटा और सब्जी मिली तो खुद ही खाना बनाया। उसके बाद खाना खाकर चुपचाप वहां से निकल गए। वहां से न उन्होंने कोई पैसा चुराया और न ही कोई अन्य कीमती सामान।

अहमदाबाद के रेस्टोरेंट में चौंकाने वाली घटना

अहमदाबाद के रेस्टोरेंट में चौंकाने वाली घटना

शहर में इस तरह की वारदात की अब चर्चा हो रही है। भला चोर चोरी करने आते हैं, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के दिनों जो लोग इस भोजनालय में चोरी-छिपे घुसे, उन लोगों ने बस अपने लिए खाना बनाया, खाया और उसके बाद वहां से रफ्फूचक्कर हो गए। भोजनालय के मालिक जीतू टैंक के मुताबिक, घटना मंगलवार की रात क़रीब 10:30 बजे की है, जब कुछ लोग भोजनालय के अंदर दाखिल हुए। जीतू ने कहा कि, लॉकडाउन के कारण यहां सड़कें सूनी हैं और ख़ासतौर से रात में यहां कोई नहीं आता। बस इसी का फ़ायदा उठाकर वे लोग पीछे से किचन में आ घुसे थे।

उन लोगों ने किचन में घुसकर खाना बनाया

उन लोगों ने किचन में घुसकर खाना बनाया

जीतू के भाई धर्मेश ने कहा, ‘हमें अपने सीसीटीवी में तीन-चार चोर टॉर्च से भोजनालय के अंदर कुछ ढूंढते दिखे। फिर जब उन्होंने सीसीटीवी देखा, तो उसे डिस्कनेक्ट कर दिया था। कुछ सेकेण्ड की फ़ुटेज में केवल एक युवक की शक़्ल दिखाई दी। उसके साथ के बाकी लोग नज़र नहीं आए। हमने दूसरे दिन पता लगाया कि, उन लोगों ने किचन में घुसकर खाना बनाया था। उन्होंने आटा और आलू का इस्तेमाल किया। साथ ही तेल का पीपा खोला और घी का इस्तेमाल भी किया। खाना बनाने के बाद उन्होंने उसे खाया। उसके बाद बचे हुए खाने को पैक कर अपने साथ ले गए।'

खुद खाया और पैक करके ले गए, चोरी नहीं की

खुद खाया और पैक करके ले गए, चोरी नहीं की

चौंकाने वाली बात यह है कि उन लोगों ने खाने के सिवाए कुछ और सामान नहीं लिया और न ही कुछ चोरी किया। इससे ये साफ़ है कि उनका मकसद सिर्फ़ अपनी भूख मिटाना था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ‘भोजनालय के मालिक ने आधिकारिक तौर पर कोई केस नहीं किया है।उन्होंने सिर्फ़ सूचना दी। कोई ऑफ़िशियली कंप्लेंट नहीं दर्ज कराई है। ऐसा लगता है कि 3-4 लोग अंदर घुसे थे। उन्होंने 10 लोगों का खाना बनाया और बचा खाना लेकर वहां से चले गए।'
बता दें कि, यह भोजनालाय पिछले 45 सालों से सक्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+