महिला ने तलाकशुदा पड़ोसी महिला से कहा- मेरे पति से बनाओ संबंध, मना करने पर...

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली तलाकशुदा महिला को पहले तो अपने पति से संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। बात नहीं मामने पर महिला एसिड की बोतल लेकर पहुंच गई और उसे धमकाया। तलाकशुदा महिला से पड़ोसी महिला बोली, जब मैंने खुद तुम्हें अपने पति से संबंध रखने को कहा है, फिर भी क्यों नहीं मानती? पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक-दूसरे के घर आने-जाने लगी थी दोनों महिलाएं

एक-दूसरे के घर आने-जाने लगी थी दोनों महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, पति से तलाक होने के कारण एक 38 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ इसनपुर क्षेत्र में स्थित फ्लैट में रहती है। कुछ समय बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला से उसके अच्छे संबंध हो गए और दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे। लेकिन कुछ समय से वह महिला और तलाकशुदा को पति से संबंध बनाने के लिए कहने लगी। तलाकशुदा महिला ने इस मांग से परेशान होकर दंपत्ति से दूरी बनानी शुरू कर दी।

पति से संबंध बनाने के लिए धमकाया

पति से संबंध बनाने के लिए धमकाया

कुछ दिनों पहले पत्नी एसिड की बोतल लेकर उसके सामने पहुंच गई और तलाकशुदा महिला से कहा कि, जब मैंने खुद तुम्हे अपने पति से संबंध बनाने की छूट दी है, तो तुम्हें क्या तकलीफ है? आखिरकार तुम मेरी बात क्यों नहीं मान रही हो?

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

इसी दौरान उसके पति ने भी पीड़िता को खुद की पहुंच काफी ऊपर तक होने की बात कहकर धमकाया। हालांकि, पीड़िता तुरंत ही वहां से अपने घर के अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। अब महिला ने मामले में इसनपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+