80 लाख आबादी वाले अहमदाबाद में समाए 50 और गांव, अब 70 किमी बढ़ी इस शहर की सरहद
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में अब और कई गांव भी शामिल हो जाएंगे। अहमदाबाद महानगर पालिका तेजी से विकसित हो रहे बोपल-घुमा को महानगर में शामिल करेगी। इसके लिए नए सीमांकन को महानगर पालिका की स्थायी समिति की ओर से मंजूरी दे दी गई है। अब अहमदाबाद का विस्तार 70 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ जाएगा। इस शहर में अब तक 50 गांव जुड़ चुके हैं। गुजरात की आबादी का बड़ा अहमदाबाद जिले में रहता है। यहां करीब 80 लाख लोग रहते हैं।

अब 70 किमी बढ़ जाएगी अहमदाबाद की सरहद
नए सीमांकन के बारे में बताते हुए अहमदाबाद महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष अमूल भट्ट ने बताया कि फिलहाल शहर का दायरा 464 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है। नए सीमांकन के लिए राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद यह बढ़कर 500 से अधिक वर्ग किलोमीटर तक पहुंच जाएगा।

नए सीमांकन में अब शामिल होंगे ये गांव
अहमदाबाद के नए सीमांकन में नाना चिलोड़ा, कढ़वाडा, झुंडाल, कोटेश्वर, भाट गांव, अमीयापुर गांव, रिंगरोड के बीच आते खोरज, खोडियार, सनाथल, विसलपुर, असलाली, गेरतनगर, बिलासीया, रणासण, सुधड़ गांव भी शामिल किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications