20 साल के लड़के ने इंस्टाग्राम पर बना लिए 20 फर्जी अकाउंट, फिर करता रहा ऐसे काम..
गांधीनगर. गुजरात के अहमदाबाद में एक युवती की 20 फर्जी प्रोफाइल बनाने के आरोप में 20 वर्षीय इंजीनियर छात्र को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती करीब 21 साल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर गुजरात स्थित पाटन के निहार रेसीडेंसी में रहता है।उसका नाम अंकित सोलंकी है और वह मेहसाणा में गुजरात पावर इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर का छात्र है।

अंकित सोलंकी ने अगस्त 2019 से नवंबर 2019 तक, अहमदाबाद शहर के सैटेलाइट इलाके में ब्यूटी पार्लर में कार्यरत 21 वर्षीय महिला के 20 फेक प्रोफाइल बनाए थे। ऐसा उसने क्यों किया, इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस को शक है कि, युवती को बदनाम करने हेतु इस युवक ने इतनी सारी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाईं। मगर, वह इस युवती को क्यूं बदनाम करना चाहता है, उसके बारे में जांच हो रही है।

साइबर पुलिस ने कहा कि हमें युवती से शिकायत मिली थीं कि किसी ने उसके 20 फर्जी अकाउंट बना लिए हैं। वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है और उसके संगठन ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपने व्यापार खाते के लिए उसकी एक तस्वीर का इस्तेमाल किया था। हालांकि, किसी ने उस पोस्ट पर कुछ अश्लील टिप्पणियां पोस्ट की थीं, जिसके कारण युवती की तस्वीर नियोक्ता द्वारा हटा दी गईं। बाद में, युवती को उसी तस्वीर के साथ उसके नाम पर इंस्टाग्राम पर कम से कम 17 से 20 फर्जी अकाउंट मिले।
साइबर क्राइम सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, हमारी तकनीकी निगरानी और मानवीय बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, हमने आरोपी को पाटणं का रहने वाला पाया। हमने उस युवक को पकड़ लिया है। युवक को अश्लील भाषा प्रयोग करने के लिए पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications