अहमदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, कार से मिले लाखों रुपये के नए नोट

अहमदाबाद पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कार से 12.4 लाख रुपये नकद मिले। इन नोटों में ज्यादातर 2000 रुपये के नए नोट थे।

अहमदाबाद। नोटबंदी के बाद जहां आम लोग पुराने नोट बदलने और नए नोट निकालने के लिए परेशान हैं। इस बीच अहमदाबाद पुलिस ने एक कार बरामद की है जिसमें 2000 के नए नोटों का बंडल मिला है।

note

कार से बरामद हुए नए नोटों के बंडल

नोटबंदी के बाद आम जनता को नए नोटों की तलाश है। चाहे एटीएम हो या फिर बैंक हर जगह नए नोट निकालने की लिमिट तय है। बावजूद इसके अहमदाबाद में एक परिवार ऐसा मिला है जिसके पास भारी संख्या में नए नोट मिले हैं।

हुआ यूं कि अहमदाबाद पुलिस ने एक मारुती सुजुकी स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका था। इसी जांच के दौरान कार से 12.4 लाख रुपये नकद मिले। इन नोटों में ज्यादातर 2000 रुपये के नए नोट थे।

कार से नोट बरामद होने के बाद गिरफ्तार शख्स ने बताया कि उसने इन नोटों को अलग-अलग अकाउंट से बरामद किया है। उसने बताया कि शादी के लिए उसने इन नोटों को निकाला है।

कार से 12.4 लाख रुपये

हालांकि पकड़ा गया शख्स अपनी बात की पुष्टि के लिए कोई सबूत जैसे शादी का कार्ड नहीं दिखा सका। आखिरकार पुलिस टीम ने नए नोटों को टैक्स अधिकारियों को सौंप दिए।

आपको बता दें कि एक दिन पहले अधिकारियों ने शादी के लिए निकाली जाने वाली नकदी को लेकर नई शर्तें लगाई हैं। शादी के लिए महज 2.5 लाख रुपये ही निकाले जा सकते हैं।

इसमें किसी भी तरह के पेमेंट की रसीद दिखानी जरूरी है। इसके अलावा जिन्हें ये पैसे दिए जाने हैं उन लोगों का बैंक अकाउंट नहीं है ये भी साबित करना होगा।

इसके अलावा आरबीआई के निर्देशों पर गौर करें तो बिना शादी के अगर कोई शख्स बैंक से पैसे निकालता है तो वह केवल 24,000 रुपये ही एक हफ्ते में बैंक से निकाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+